हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर संयुक्त किसान मोर्चा का डीएम कार्यालय पर चल रहा धरना हुआ समाप्त

ग्रेटर नोएडा। किसान मोर्चा की समन्वय समिति हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट की समीक्षा कर आंदोलन की रणनीति बनाकर घोषणा करेगी। किसान मोर्चा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर आज नौवे दिन प्रशासन ने सभी मुद्दों पर मीटिंग मिनट बनाते हुए समय सीमा के अंतर्गत समाधान का आश्वासन देते हुए और हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट को सौंपते हुए किसानों की मांग को पूरा किया। उसके बाद किसान मोर्चा ने डीएम कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर चल रहे धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया।


आज धरने के अध्यक्षता किसान परिषद के नेता जयप्रकाश आर्य ने की धरने का संचालन जगबीर नंबरदार और वीर सिंह नागर ने किया। धरने पर जय जवान जय किसान मोर्चा अखिल भारतीय किसान सभा भारतीय किसान परिषद कृषक शक्ति किसान एकता संघ किसान संघर्ष समिति ऐछर किसान यूनियन महात्मा टिकैत की समन्वय समिति ने बैठकर कलेक्ट्रेट पर धरने की मांगों के पूरा होने के उपलक्ष में धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया साथी फैसला लिया कि जल्दी ही मीटिंग बुलाकर हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी और आगे के आंदोलन के रणनीति बनाकर घोषणा की जाएगी।
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने आज नौवे दिन धरने को संबोधित करते हुए की किसान आंदोलन हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के मकसद से शुरू किया गया था जिसमें एनटीपीसी के किसानों की समिति के गठन के संबंध में रोजगार के संबंध में एवं जिले में डीएमआईसी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे हाइटेक सिटी असल हाइटेक सिटी आदि सभी प्रोजेक्ट के सक्षम अधिकारियों के साथ एक महीने के अंदर उनकी समस्याओं को निराकरण के लिए डीएम साहब के हस्तक्षेप से बातचीत कराई जाने का लिखित में आश्वासन लिया गया है। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने संबोधित करते हुए कहा की लड़ाई आर पार की थी विधायक और सांसद हाई पावर कमेटी सार्वजनिक करने में नाकाम साबित हुए। जय जवान जय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील फौजी ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से यह कहकर इंकार कर दिया था की रिपोर्ट को सार्वजनिक करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस चुनौती को संयुक्त किसान मोर्चा ने स्वीकार करते हुए 14 अक्टूबर को रात दिन के धरने की शुरुआत की जिसमें दिन प्रतिदिन संगठन और लोगों की संख्या जुड़ती चली गई शासन और प्रशासन ने किसानों के बढ़ते दबाव के कारण रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया। किसान संघर्ष समिति ऐछर के अध्यक्ष बृजेश भाटी ने कहा कि यह लड़ाई की शुरुआत है सभी संगठन मिलकर समीक्षा करेंगे और आगे के आंदोलन की जल्दी ही घोषणा की जाएगी आंदोलन बड़ा होगा। किसान एकता संघ के नेता सोरेन प्रधान ने कहा कि हम किस मोर्चा के साथ में हैं कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकेट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने कहा की गौतम बुध नगर का किसान जाग चुका है आंदोलन अपने निर्णायक दौर में है सफलता प्राप्त करके ही खत्म होगा। किसान यूनियन कृषक शक्ति के नेता जितेंद्र भाटी ने कहा की हर कीमत पर आंदोलन के उसके अंतिम परिणाम तक पहुंच कर ही हम लोग दम लेते हैं कलेक्ट्रेट पर रिपोर्ट की मांग को लेकर कर हम लोग आए थे जिसमें हमें पूरी सफलता मिली है रिपोर्ट की समीक्षा कर आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान और कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक चोटी वाला ने किसानों का समर्थन करते हुए आगे भी आंदोलन में साथ रहने की घोषणा की। इस मौके पर निरंकार प्रधान, निशांत रावल, सुधीर रावल, भोजराज रावल ,शांति देवी, गीता देवी, हृदय शर्मा, अजब सिंह भाटी, सचिन भाटी एडवोकेट, विरेद्र राघव, मुकेश राणा, जितेंद्र राणा, करण राघव, पंकज खारी, नितिन राणा, सतबीर यादव, गबरी यादव, ओम दत्त पंडित जी, भीम सिंह, अजी पाल भाटी, सुंदर प्रधान पप्पू ठेकेदार, मनोज प्रधान, मनवीर खानपुर, सूल यादव बुधपाल यादव सतबीर यादव, मास्टर राजवीर सिंह, सतपाल खारी, गंगेश्वर दत्त शर्मा,धर्मेंद्र भाटी, अशोक भाटी, प्रशांत भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट, मोहित भाटी, मोहित यादव, मोहित नागर, बाबा रंगलाल भाटी, जयप्रकाश आर्य और अनूप राघव ,गोपाल शर्मा, विक्रम भारती, जगत प्रधान संजय शर्मा, जयवीर प्रधान, सोनू पहलवान, नीरज गुर्जर, कंवरपाल प्रधान, सचिन एडवोकेट, जोगेंद्र देवी, रईसा, बेगम तिलक, चंदा बेगम, आशा यादव, रेखा चौहान, गुड़िया देवी, रीना भाटी, संतोष, सविता, रीता, गीता, सुनीता महिला पुरुष शामिल रहे।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस