सम्राट चौधरी ने सरयू में डुबकी के बाद प्रभु श्रीराम के चरणों में मुरेठा का किया अर्पण

अभिजीत पाण्डेय

पटना/अयोध्या। बिहार के डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी ने अपना पगड़ी उतार दी है। सम्राट ने अपनी पगड़ी अयोध्या में जाकर उतारी। यहां प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के बाद बिहार के डेप्युटी सीएम ने अपनी पगड़ी उतारी। इसके साथ ही उन्होंने मुंडन भी कराया और अपने बालों का त्याग किया।

सम्राट ने कसम खाई थी कि जब तक वह नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी से हटा नहीं देंगे तब तक पगड़ी नहीं उतारेंगे। लेकिन इसके उलट वह नीतीश कुमार की कैबिनेट में ही उपमुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंचकर अपनी पगड़ी को उतार दिया है। उन्होंने 21 महीने के बाद अपनी पगड़ी उतारी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार सुबह सरयू नदी में स्नान किया और विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना की।

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘प्रातः अयोध्या धाम में पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और हमारे इष्ट, प्रभु श्रीराम को स्तुति कर मुरेठा खोला।’सम्राट चौधरी ने एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘प्रभु श्रीराम के पावन चरणों में अपने मुरेठा को समर्पित किया।’

चौधरी इस यात्रा के दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए और हनुमान जी के दर्शन किये। सम्राट चौधरी मंगलवार को ही पटना से उत्तर प्रदेश के रवाना हुए थे। उनके साथ प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारी और विधायक भी साथ में अयोध्या गए।

सम्राट चौधरी का पगड़ी पहनना बीते कई सालों से चर्चा का विषय बना हुआ था। करीब 21 महीने पहले प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए सम्राट चौधरी ने संकल्प लिया था कि वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद ही अपने सिर से पगड़ी हटाएंगे। सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद सम्राट चौधरी ने सिर पर पगड़ी बांधी थी।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं