हेमंत सोरेन पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

राम नरेश

पटना/रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है। इस्तीफे के बाद वे राजभवन के लिए निकल गये। उनके साथ हेमंत सोरेन और विधायक प्रदीप यादव और विनोद सिंह भी मौजूद थे।

झामुमो नेता हेमंत सोरेन के फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे हैं। कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने बाद 28 जून को बिरसा मुंडा जेल से रिहा किया गया था। 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

इससे पहले बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। ऐसे में इसलिए उन्हें सीएम बनाने की सहमति बनी है। हालांकि सूत्रों के अनुसार चंपाई सोरेन को भी पार्टी और प्रदेश के अंदर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार चंपाई सोरेन समन्वय समिति के अध्यक्ष बन सकते हैं। बता दें, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद के चंपाई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया था। ऐसे में 28 जून को जेल से जैसे ही बाहर आए हैं उनके एक बार फिर से सीएम बनने की चर्चा तेज हो गयी थी और अब इस पर सहमति भी बन गयी है।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं