एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी के पक्ष में सम्राट चौधरी और चिराग पासवान ने की विशाल जनसभा

सुभाषचंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। कुशेश्वर स्थान हाई स्कूल मैदान में एनडीए की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार भाजपा अध्यक्ष सह सुबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी‚ लोजपा (रा०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान‚ बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी‚ संतोष सुमन, अशोक चौधरी समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए।

 

तमाम राजनैतिक दिग्गजों ने समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी के पक्ष में जनसभा कर वोट देने की अपील की। सभा की अध्यक्षता भाजपा‚ जदयू‚ लोजपा (रामविलास) और हम पार्टी के कुशेश्वर स्थान के प्रखण्ड अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से किया। जबकि मंच का संचालन लोजपा (रा०) के कुशेश्वर स्थान प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार राय ने किया।

मंच पर उपस्थित नेताओं का एनडीए कार्यक्रताओं ने फूलों से बने माला पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने मंच पर बैठे एनडीए के सभी नेताओं को पाग और गमछा देकर भोले की नगरी कुशेश्वर स्थान पर स्वागत व अभिनंदन किया।

एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुशेश्वर स्थान के हर गॉव और पंचायत को स्टेट हाईवे से जोड़ने का काम किया जाएगा। समस्तीपुर की जनता के लिए हम हमेशा उपलब्ध रहेंगे और अगले पांच साल में विकास के इतने काम करूंगी कि अगली बार वोट मांगने के लिए अगर नही भी आउंगी तो पुनः आप हमे जीताकर संसद भेजने का काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि हम बेटी बनकर आप के सुख में शामिल रहूँ या नहीं लेकिन आपके दुख में हमेशा आपके साथ रहने वाली हूँ।

जनसभा को संबोधित करते हुए लोजपा (रा०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि समस्तीपुर से मेरी छोटी बहन शाम्भवी चुनाव लड़ रही हैं आप सभी भारी मतों से उन्हें चुनाव जीता कर दिल्ली भेजने का काम करें ताकि आप से जुड़े मुद्दों को प्रधानमंत्री के सामने बैठकर उठाने और समस्तीपुर की समस्याओं को हल करने का काम करेगी।

अगर गलती से इंडी गठबंधन की सरकार बन गई तो आपके संपत्ति और माँ-बहनो के गहनों पर भी राष्ट्र विरोधी लोग 55 प्रतिशत टैक्स लगाने में कोई संकोच नही करेगी और सबसे पहले गरीबों को मिलने वाला 5 किलों अनाज और 5 लाख तक का मुफ़्त इलाज को बंद कर दिया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग लोकतंत्र बचाने और संविधान को खत्म कर देने का झूठा भ्रम फैला रही है लेकिन चिराग पासवान आपको गारंटी देता है कि दुनिया की कोई तक संविधान को बदल नही सकती और न ही आरक्षण को कभी खत्म किया जा सकता हैं। ये वही लोग है जो खुलेआम मंच से मेरे माता पिता और परिवार के लोगों को गाली देने का काम किया हैं।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी हैं। बिहार के 55 लाख गरिबों को पक्का घर मिला हैं। आज घर-घर बिजली पहुंचाने का काम एनडीए सरकार ने किया है और अगले पांच सालों में गरीबों का बिजली बिल जीरों करने का लक्ष्य रखा गया हैं।

बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा से शाम्भवी चुनाव जीतकर जाती है तो प्रधानमंत्री की परछाई की तरह रहेगी और अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को पूरा करेगी। बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने कहा कि पूरे देश में गरिबों के एकमात्र नेता नरेंद्र मोदी जी हैं जिन्होंने गरीबों को रहने के लिए घर और खाने के लिए मुफ्त अनाज दे रही है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा हैं।

जनसभा को लोजपा नेता शाहनवाज अहमद कैफी जी स्थानीय विधायक अमन भूषण हजारी‚ बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के भाई राजेश्वर हजारी‚ एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्ष‚ प्रखण्ड अध्यक्ष आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading
    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है