शुष्क हवा तथा प्रचंड लू (हीट वेव) की स्थिति बने रहने की सम्भावना

समस्तीपुर पूसा। डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी 01-05 मई, 2024 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में इस अवधि में आसमान प्रायः साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

अगले तीन मई तक शुष्क हवा तथा प्रचंड लू (हीट वेव) की स्थिति बने रहने की सम्भावना है। उसके बाद लू की स्थिति में कमी आने की सम्भावना है। जिसके कारण तापमान में हल्की गिरावट के साथ यह 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ सकता है। अगले दो-तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

उसके बाद यह तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की सम्भावना है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की सम्भावना है। मंगलवार के तापमान पर एक नजर डालें तो अधिकतम तापमानः 41.5 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक एवं
न्यूनतम तापमानः 21.8 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।

सतही हवा की गति तेज रह सकती है। औसतन 14 से 20 कि0मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। 4-5 मई में पूर्वा हवा भी चल सकती है।सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 40 से 50 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी