पोखरण परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ पर सामर्थ्य शक्ति दिवस आयोजित

 भारत की आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति का किया गया सम्मान

मोतिहारी। पोखरण में भारत द्वारा 1998 में किए गए सफल परमाणु परीक्षण की स्मृति में सामर्थ्य शक्ति दिवस का आयोजन कल संध्या चरखा पार्क परिसर के निकट नागरिक परिषद, मोतिहारी द्वारा किया गया। इस आयोजन का संयोजन डॉ. अतुल कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह शामिल हुए।

श्री सिंह ने कहा कि हर वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और परमाणु शक्ति में उसकी उपलब्धियों को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि 1998 में 11 और 13 मई को ऑपरेशन शक्ति के तहत पोखरण में भारत ने स्वदेशी तकनीक से सफल परमाणु परीक्षण कर विश्व को अपनी सैन्य शक्ति का अहसास कराया।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह परीक्षण भारत की संप्रभुता, आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति का प्रतीक बने। इसने भारत को एक पूर्ण परमाणु शक्ति राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।

 

भारत आतंकवाद पर करेगा निर्णायक वार

 

पाकिस्तान से चल रहे तनाव पर राधा मोहन सिंह ने कहा कि भारत अब केवल छोटे आतंकी शिविरों पर हमला नहीं करेगा, बल्कि उनके मुख्यालय को लक्ष्य बनाएगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए कहा कि बहावलपुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद जैसे आतंकी अड्डों को पूरी तरह ध्वस्त कर भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब देश की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सैन्य, राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक तीनों मोर्चों पर सफलता हासिल की है।

 

उपस्थित गणमान्य अतिथि:

 

इस कार्यक्रम में विधायक प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. अरुण कुमार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजीव शंकर वर्मा, डॉ. मृगेंद्र कुमार, मीना मिश्रा, संगीता चित्रांश, सुधांशु रंजन, गुलरेज शहजाद, साजिद रजा, पप्पू पाण्डेय, ऋषभ झा, विनोद कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया