समस्तीपुर : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

समस्तीपुर। जिले में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर अकलू चौक के पास की है। मृतक की पहचान फतेहपुर बाला के वार्ड 10 निवासी 33 वर्षीय पुत्र मंचित कुमार के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार मंचित कुमार प्रतिदिन की तरह राजमिस्त्री का काम करने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान घर से कुछ ही दूर एनएच 28 पर पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सुचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मृतक के बड़े भाई लगनदेव सिंह ने बताया कि मंचित अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी और एक बेटा है। जिनका पालन-पोषण वह मजदूरी करके करता था। उसकी मौत से तीनों बच्चों के सर से बाप का साया हट गया।मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजूल अंसारी ने बताया कि घटना की सुचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों ने सरकार से सड़क दुर्घटना में मिलने वाले मुआवजे की मांग की है, क्योंकि अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi