बच्चों ने किया शारीरिक कसरत का अभ्यास

 छात्रा स्नेहा के नेतृत्व में बच्चों ने सीखा अनुशासन और फिटनेस का मंत्र

वैशाली, संवाददाता।

गोरौल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर में प्रातःकालीन विद्यालय संचालन के दौरान बच्चों में स्वास्थ्य और अनुशासन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से चेतना सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र में कक्षा 4 की छात्रा और पीटी लीडर स्नेहा के नेतृत्व में बच्चे प्रतिदिन शारीरिक अभ्यास करते हैं।

सत्र के दौरान बच्चों को कदमताल, सावधान-विश्राम, दाएं-बाएं मुड़ना, कमर की कसरत जैसे अभ्यास कराए जाते हैं। इसके साथ ही वेलकम ताली, थैंक्यू ताली, जय हिंद ताली, वर्षा ताली और शोले ताली जैसे रचनात्मक तालियों का अभ्यास भी कराया जाता है, जो बच्चों में उत्साह और अनुशासन का संचार करते हैं।

सुबह-सुबह इन गतिविधियों में भाग लेकर बच्चे न सिर्फ फिट रह रहे हैं बल्कि अनुशासित भी हो रहे हैं। चेतना सत्र के दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता साफ देखी जा सकती है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सहित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, विभा रानी, विपिन कुमार एवं अन्य शिक्षक भी इस सत्र में भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा आती है और उनका समग्र विकास होता है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi