समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के लिए लगनशील मेहनती और शिक्षित प्रतिनिधि की जरूरत : शाम्भवी

कल्याणपुर में एनडीए चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने वारिसनगर के मनियारपुर में अगलगी की घटना के बाद की स्थिति का लिया जायजा।

5 मई को मुख्यमंत्री की कल्याणपुर में होने वाली विशाल जनसभा में शामिल होने के लिए जनसंपर्क के माध्यम से जनता से कर रही आपील।

 

सुभाषचंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। आसन्न लोकसभा संसदीय निर्वाचन सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शाम्भवी और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने संयुक्त रूप से कल्याणपुर प्रखण्ड में एनडीए के मुख्य चुनाव कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शाम्भवी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह कार्यालय यहां की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा और समस्तीपुर से एनडीए की प्रचंड जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से समस्तीपुर की जनता से हमे आशीर्वाद और प्यार मिल रहा हैं उम्मीद हैं 13 मई को होने वाले चुनाव में भी माता सीता की धरती के लोगों का हमें भरपूर वोट के रूप में आशीर्वाद मिलेगा। यहां के लोगों ने मुझे बेटी माना हैं तो चुनाव बाद भी मैं आपके सुख-दुख में हमेशा साथ रहने वाली हूँ और आपके हर उम्मीदों पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी।

इसके उपरांत कल्याणपुर और वारिसनगर प्रखण्ड के विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आशीर्वाद व समर्थन मांगा। इस दौरान उत्साहित जनता ने एनडीए प्रत्याशी को जीत को लेकर आश्वस्त करते हुए कहा कि समस्तीपुर को आपके जैसी लगनशील मेहनती और शिक्षित प्रतिनिधि की जरूरत है ताकि क्षेत्र में रूके हुए विकास कार्यों को फिर से गति मिल सके।

वही दूसरी ओर शाम्भवी ने कल्याणपुर में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीताश कुमार की 5 मई को होने वाली जनसभा को लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर अपनी बेटी को जीत का आशीर्वाद देने के लिए पहुंचने की अपील की।

एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी ने वारिसनगर थाना क्षेत्र के मनियारपुर पंचायत खजूरबन्नी टोला में बुधवार को आग लगने से दर्जनों घर जलने की सूचना पाकर आज घटनास्थल पर पहुंच कर शोकग्रस्त परिवारों से मुलाकात कर वर्तमान स्थिति से अवगत होकर स्थानीय प्रशासन से हर संभव मदद करने का आग्रह किया और अपने तरफ से भी जरूरत के सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

इस दौरान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अश्वमेध देवी‚ कल्याणपुर जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सिंह‚ भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर सिंह‚ लोजपा (रा०) के प्रखण्ड अध्यक्ष जयवर्धन साह समेत बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर