समाधान शिविर लोगों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में सरकार की अनुकरणीय पहल : एस.डी.एम.राजेश सोनी

इंद्री (सुनील शर्मा)
एस.डी.एम. राजेश सोनी ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार एस.डी.एम. कार्यालय, नगर पालिका व बी.डी.पी.ओ. कार्यालय में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में संबंधित अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनी जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एस.डी.एम.कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में दिव्यांग पेंशन, जाति सत्यापन व बुढ़ापा पेंशन से संबंधित 5 शिकायतें आईं जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इसी प्रकार नगर पालिका में आयोजित समाधान शिविर में प्रापर्टी आईडी में नाम व मोबाईल नंबर अपडेट करने संबंधी एक शिकायत आई जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जबकि बी.डी.पी.ओ. कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में सरकार की अनुकरणीय पहल हैं। समाधान शिविरों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। समाधान शिविरों को आयोजित करने का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम कर जनता को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। स्थानीय प्रशासन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश