सलमान खान ने पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराया केस, बोले- बदनाम करने के लिए धर्म को बीच में ला रहे

सलमान खान के पड़ोसी ने एक इंटरव्यू में उनके खिलाफ कई आरोप लगाए थे। पड़ोसी के आरोपों के बाद सलमान खान ने मानहानि मुकदमा दायर किया है।

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान का अपने पड़ोसी के खिलाफ मानहानि का मामला दिन पर दिन गर्माता जा रहा है। ताजा सुनवाई के दौरान सलमान ने अपने वकील के जरिए पड़ोसी पर बेवजह अपनी धार्मिक पहचान को विवाद में घसीटने का आरोप लगाया।

सलमान ने एक सिविल केस दायर कर आरोप लगाया है कि केतन कक्कड़, जिनका मुंबई के पनवेल में सलमान खान के फॉर्म हाउस के पास प्लॉट है, उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में दबंग खान को बदनाम करने वाली बातें कही हैं।
केतन द्वारा सलमान खान पर लगए गए आरोप: लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के वकील प्रदीप गांधी ने गुरुवार को अदालत के सामने केतन कक्कड़ के पोस्ट और साक्षात्कार के हिस्से को पढ़ा। केतन के बदनाम करने वाले बयानों पर बात करते हुए प्रदीप गांधी बताया कि केतन ने अभिनेता पर ‘डी गैंग का फ्रंट मैन’ होने, उनकी धार्मिक पहचान पर टिप्पणी करने और केंद्र और राज्य स्तर पर सत्ताधारी पार्टी से जुड़े होने के आरोप लगाए हैं, इसके साथ ही बाल तस्करी के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं वकील ने बताया कि केतन ने यहां तक कह दिया कि कई फिल्म स्टार्स के शव सलमान खान के फार्महाउस में दफनाया गए हैं।

सलमान खान का बयान: इस पर सलमान ने अपने वकील के माध्यम से जवाब देते हुए कहा, “बिना उचित सबूत के, ये सभी आरोप केतन कक्कड़ की कल्पना की उपज हैं। एक संपत्ति विवाद में, आप मेरी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को खराब क्यों कर रहे हैं? आप धर्म को बीच में क्यों ला रहे हैं? मेरी मां एक हिंदू हैं, मेरे पिता एक मुस्लिम हैं और मेरे भाइयों ने हिंदुओं से शादी की है। हम सभी त्योहार मनाते हैं।”

सलमान खान  आगे कहा, “आप एक शिक्षित व्यक्ति हैं… इस तरह के आरोप लगाने वाले गुंडा-छप नहीं हैं। आजकल सबसे आसान काम कुछ लोगों को इकट्ठा करना, सोशल मीडिया पर आना और अपना सारा गुस्सा निकालना है।” उन्होंने कहा कि राजनीति में आने की उनकी कोई इच्छा नहीं है।

जब करियर बचाने को सनी देओल का सहारा लेते थे सलमान खान, जानिए दोनों में कैसे हैं संबंध
मुंबई के बांद्रा में रहने वाले सलमान खान का रायगढ़ जिले के पनवेल में एक फार्महाउस है। वहीं केतन कक्कड़ की बात करें तो वो भी मुंबई के ही रहने वाले हैं और उनका सलमान खान के फार्महाउस के बगल में एक पहाड़ी पर प्लॉट है। सलमान के मुकदमे के मुताबिक, केतन ने एक यूट्यूबर से बात करते हुए अभिनेता के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

सलमान खान चाहते हैं स्थायी आदेश: सलमान खान ने यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और सर्च इंजन गूगल जैसी सोशल मीडिया साइटों को भी इस मुकदमे में पक्षकार बना दिया है और मांग की है कि उन्हें अपनी वेबसाइटों से ‘अपमानजनक सामग्री’ को ब्लॉक करने और हटाने का निर्देश दिया जाए। सलमान केतन को अभिनेता या उनके फार्महाउस के बारे में अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने या प्रकाशित करने से रोकने के लिए एक स्थायी आदेश चाहते हैं।

Related Posts

Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

Continue reading
मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम