अयोध्या में रंगभरी एकादशी पर संतों ने हनुमान जी के साथ खेली होली, पांच कोस की परिक्रमा

द न्यूज 15

अयोध्या। रंगभरी एकादशी से अयोध्या में होली का त्योहार शुरू हो गया। हनुमानगढ़ी पर नागा साधुओं ने विराजमान हनुमानजी के साथ होली खेली। हनुमान जी का निशान लेकर के नागा साधु पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं।
अवध में होली से पांच दिन पहले ही रंगोत्सव का त्योहार शुरू हो जाता है। बड़ी संख्या में संत समाज सड़क पर निकल के होली खेल रहे हैं। हनुमान जी के निशान के साथ मठ मंदिरों में होली का निमंत्रण लेकर भी नागा साधु जा
उत्‍तर प्रदेश की नई विधानसभा में डॉक्टरी पेशे से विधायक बने चिकित्सक अब सियासी पारा नापेंगे तो वहीं सदन में पहुंचे इंजीनियर नए यूपी के निर्माण में जुटेंगे। जी हां, नई विधानसभा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा पीएचडी धारक, एक दर्जन से ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर और विदेशी डिग्रियों से लैस हैं हमारे विधायक। किसी ने एमबीबीएस किया है तो कोई विदेश से डिग्री लेकर आया है। किसी ने पीएचडी की है तो कोई इंजीनियर है।
आगरा कैंट से भाजपा विधायक जीएस धर्मेश ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है तो बरेली से दो डॉक्टर विधानसभा पहुंचे हैं। बरेली से डा. अरुण कुमार ने लखनऊ से एमबीबीएस किया है और तीसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। नवाबगंज से डॉ. एमपी आर्य भी विधायक बने हैं। बीकापुर से विधायक अमित सिंह ने लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की है। वहीं मोदी नगर से डा मंजू सिवाच स्त्रत्त्ी रोग विशेषज्ञ हैं। बांसगांव से विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने एमडीएस किया है और दांतों के डॉक्टर हैं। तमकुहीराज से भाजपा विधायक डॉ. असीम कुमार व सगड़ी से सपा विधायक हृदय नारायण सिंह पटेल भी सर्जन हैं। मछली शहर से सपा विधायक डॉ. रागिनी नेत्र रोग विशेषज्ञ, बिथरी से राघवेन्द्र शर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ, मड़ियाहूं सीट से अपना दल के डॉ आर के पटेल सर्जन हैं तो मीरगंज से डीसी वर्मा पशु रोग विशेषज्ञ हैं।
विदेशी डिग्रियों से लैस विधायकों की तो कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ऑस्ट्रेलिया के होलमॉस इंस्टीट्यूट से बीबीए करके राजनीति में आए हैं तो मेरठ कैंट से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने उन्होंनेअमेरिका की जार्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है तो रायबरेली से प्रत्याशी अदिति सिंह ने यूएस की ड्यूक यूनिवर्सिटी से परास्नातक किया है। अतरौली से विधायक संदीप सिंह ने भी यूके की लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन एंड स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन में परास्नातक किया है। इलाहाबाद उत्तरी से भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने शेफील्ड यूनवसिटी से बीटेक कर रखा है। इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले भी विधायक बने हैं। स्वार में अब्दुल्ला आजम ने गलगोटिया से एमटेक किया गया है तो अनूपशहर के संजय शर्मा ने इंजीनियरिंग में परास्नातक किया है।
विधानसभा में सबसे ज्यादा पीएचडी धारक पहुंचे हैं। भाजपा से घोरावल विधायक डा अनिल कुमार मौर्य, वाराणसी से नीलकंठ तिवारी, देवरिया से शलभ मणि, सरोजनीनगर से राजेश्वर सिंह, एत्मादपुर से धर्मपाल, छपरौली से अजय कुमार, हमीरपुर से मनोज प्रजापति समेत सपा विधायक मड़यिाहूं से सपा सुषमा पटेल, जंगीपुर से वीरेन्द्र कुमार, गैंसड़ी से शिव प्रताप यादव समेत दो दर्जन पीएचडी धारक विधानसभा पहुंचे हैं। चौरीचौरा से विधायक श्रवण निषाद ने भी बीटेक कर रखा है।

Related Posts

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

Continue reading
‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार