Sahara Protest : राजगीर में दिया गया सहारा से भुगतान क्रांति का नारा 

संघर्ष न्याय मोर्चा के राजगीर के सम्मेलन में सुब्रत राय को ललकारा 

सहारा निवेशकों को भुगतान दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के हालही में राजगीर में हुए सम्मेलन में सहारा भुगतान क्रांति का नारा दिया गया है। सहारा भुगतान क्रांति की टीशर्ट पहनकर जिस तरह से संगठन के पदाधिकारियों ने हुंकार भरी है उससे तो यही लग रहा है कि ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा युद्ध स्तर पर भुगतान के लिए सड़कों पर उतरने वाला है।
इस सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों ने सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय और केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। साथ ही संकल्प लिया कि किसी भी हालत में सहारा से भुगतान लेकर रहेंगे। सम्मेलन में चाहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला हों, महासचिव नीरज शर्मा हों, उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा हों, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सोलंकी हों, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संसार सिंह, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार हों, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार हों, उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार हों या फिर फिर दूसरे प्रदेशों के अध्यक्ष सभी ने एक सुर में सहारा से भुगतान के लिए अपनी आवाज बुलंद की।
दरअसल ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा देशभर में सहारा इंडिया के खिलाफ भुगतान को लेकर आंदोलन कर रहा है। गत 9  नवम्बर को सहारा के रीजनल कार्यालयों पर प्रदर्शन करने के बाद 15  नवम्बर को देशभर के सहारा जोनल कार्यालयों पर प्रदर्शन किया गया था।
गत 17 -18  दिसम्बर को संगठन ने अयोध्या में सम्मेलन में किया था। इस सम्मेलन में भुगतान के लिए राज्य सरकारों के साथ ही केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई थी। अब ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा सहारा भुगतान क्रांति के नारे के साथ देशभर में सहारा इंडिया के साथ ही राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।
  • Related Posts

    जाति का खात्मा  : क्यों और कैसे

    आनंद तेलतुंबड़े   (17 अप्रैल 2026 को जादवपुर…

    Continue reading
    बड़े धोखे हैं इस राह में! सरकारी नौकरी लगते ही ‘बेवफा’ हो गई पत्नी 

    यूपी की अधिकारी ज्योति मौर्य के केस से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी