Sahara Protest : गोरखपुर जोन में राजन सिंह सूर्यवंशी गिरफ्तार, जमानत पर हुए रिहा

सहारा जमा कर्ताओं के भुगतान के लिए लड़ाई लड़ने वाले ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी को मंगलवार रात में ही 12: 30 बजे थाना बेलीपार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को जमानत पर उनकी रिहाई हुई है। उनकी रिहाई उप जिलाधिकारी न्यायालय ने की है।

ज्ञात हो कि भारतीय अपना समाज पार्टी एवं ऑल इंडिया जन आंदोलन न्याय मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में सहारा में जमाकर्ताओं के भुगतान हेतु निरंतर आंदोलन कर सरकार और सुब्रत राय से यह मांग की जा रही है कि सहारा जमाकर्ताओं का भुगतान किया जाए लेकिन फिर भी कोई सार्थक परिणाम नहीं आने के कारण 15 नवम्बर को सहारा के जोन कार्यालय के घेराव कर भुगतान के लिए मांग करने के लिए देशव्यापी कार्यक्रम की घोषणा की गई थी।  उसी के क्रम में गोरखपुर जोन के घेराव का नेतृत्व राजन सिंह सूर्यवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अपना समाज पार्टी एवं राष्ट्रीय संयोजक आल इंडिया जन आंदोलन न्याय मोर्चा एवं अभयदेव शुक्ल राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया संघर्ष जन आंदोलन न्याय मोर्चा कर रहे थे लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस और प्रशासन द्वारा इन दोनों नेताओं को जो गरीबों की आवाज उठाने वाले नेता है कि गिरफ्तारी कर ली गई और दूसरे दिन उप जिलाधिकारी न्यायालय के द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया है।  यह बात भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट डॉ दानपाल सिंह श्रीनेत एवं पार्टी के राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर अधिवक्ता सचिदानंद ओझा ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार