Sahara Protest : मोहित कुमार की अगुआई में बिहार बेतिया में सहारा निवेशकों का प्रोटेस्ट 

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने बिहार में खोल रखा है 

बिहार में ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के अध्यक्ष मोहित कुमार की अगुआई में सहारा निवेशकों ने बड़ा मोर्चा खोल रखा है। गुरुवार को सहारा निवेशक और जमाकर्ताओं ने बैनर और पोस्टरों के साथ बेतिया कलेक्ट्रेट पर प्रोटेस्ट किया।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ज्ञापन देने जा रहे मोहित कुमार को रोकने का प्रयास किया पर निवेशकों के उग्र रूप को देखकर पुलिस प्रशासन ने बाद में निवेशकों को जाने दिया। इस अवसर पर सहारा इंडिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। दरअसल बिहार में मोहित कुमार और अनिल सिंह एडवोकेट ने सहारा इंडिया प्रबंधन के साथ ही शासन और प्रशासन को ललकार दिया है। इन लोगों ने ऐलान कर दिया है कि यदि निवेशकों का भुगतान नहीं होता तो जेपी क्रांति की तर्ज पर बिहार में आंदोलन होगा ओैर इसका खामियाजा राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा।

दरअसल देश के जितने बड़े आंदोलन हुए हैं वह बिहार से ही हुई हैं। चाहे महात्मा गांधी का सत्याग्रह आंदोलन हो या जेपी आंदोलन या फिर देश की कोई भी बड़ी रैली सभी बिहार से ही हुए हैं। दरअसल बिहार की धरती आंदोलन के लिए बड़ी उपजाऊ मानी जाती है। यह माना जाता है कि राजनीति और पत्रकारिता दोनों के लिए बिहार का अनुभव अपने आप में मायने रखता है। ऐसे ही आंदोलनकारियों के लिए भी यह धरती बड़ी उपजाऊ है। यही वह धरती है जिस पर एक गरीब ब्राह्मण चाणक्य ने नंद वंश को समाप्त करने का संकल्प लिया और उसे समाप्त करके ही दिखाया। सम्राट अशोक भी बिहार की धरती पर ही जन्मे। महात्मा बुद्ध ने भी बिहार की धरती पर ही ज्ञान प्राप्त किया। यह बिहार की ही जिसने एक से बढ़कर एक क्रांतिकारी दिये हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में एक पति ने अपनी पत्नी को…

    Continue reading
    आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

    आदिवासियों के विकास और उत्थान के लिए उनकी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान