Sahara Protest : अपनी मां के साथ फिर से नोएडा सहारा गेट पर आकर बैठा लोकल निवेशक

तीन करोड़ रुपये बताया जा रहा है सहारा पर बकाया

भुगतान को लेकर सेक्टर 11 स्थित सहारा मीडिया ऑफिस को भले ही ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के कार्यकर्ता 15  तारीख को घेरने वाले हों पर गढ़ी चौखंडी का एक लोकल निवेशक फिर से अपनी मां के साथ गेट पर आ गया है और इन मां बेटों ने धरना देना शुरू कर दियाहै। ये मां-बेटे गढ़ी चौखंडी के बताये जा रहे हैं। इस महिला का कहना है कि इस निवेशक का सहारा पर तीन करोड़ रुपये बकाया है।  जानकारी मिलने पर जब द न्यूज 15  का संवाददाता वहां पहुंचा तो बेटा किसी काम से कहीं पर निकला हुआ था तथा उसकी मां धरने पर बैठी थी। इस महिला ने बताया कि उनके सहारा पर तीन करोड़ रुपये बकाया हंै। सहारा प्रबंधन तमाम मिन्नतें के भी उनका पैसा वापस नहीं कर रहा है।

दरअसल यह लोकल निवेशक गत दिनों सहारा गेट के अंदर आकर बैठ गया था। इसने गेट के अंदर ही धरना दे देना शुरू कर दिया था। इसी लड़के के चक्कर में तत्कालीन सहारा मीडिया चीफ उपेंद्र राय को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। द न्यूज 15  के इस लड़के के धरना देने और सुब्रत राय की हेकड़ी निकलने की खबर जब प्रकाशित की तो सुब्र राय ने उपेंद्र राय को हटाकर सुमित राय को सहारा मीडिया हेड बना दिया था।

बताया जा रहा है कि सुमित राय ने आते ही सहारा मीडिया के दोनों गेट बंद करा दिये हैं और आठ घंटे तक किसी को बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। मतलब एक तरह से कर्मचारियों को बंधुआ बना दिया गया है। पता चला है कि अपनी मां के साथ धरने पर बैठे इस लोकल निवेशक को हटाने के लिए सहारा प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया था पर जब पुलिस ने जाना कि उसके तीन करोड़ रुपये सहारा पर बकाया हैं तो पुलिस पूछताछ करके वापस चली गई। अब जब फिर इस लोकल निवेशक ने अपनी मां के साथ धरना देना शुरू कर दिया है तो सुमित राय इन मां बेटे से कैसे निपटते हैं यह  तो समय ही बताएगा। ऊपर से १५ नवम्बर को सहारा निवेशक भी सहारा गेट पर आ रहे हैं।

 

  • Related Posts

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    Sahara India Mass Communication और Sahara India TV…

    Continue reading
    ओपी श्रीवास्तव सहारा समूह की विदेशी संस्थाओं का भी डायरेक्टर : सतीश चतुर्वेदी 
    • TN15TN15
    • January 27, 2026

    भोपाल। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी