Sahara protest India 2022 : 28 को बिहार विधानसभा पर हल्ला बोलेंगे सहारा निवेशक!

Sahara protest India 2022 : भुगतान और सुब्रत राय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है संयुक्त ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने

नई दिल्ली/पटना। भले ही भुगतान के लिए सहारा इंडिया की ओर से भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की अगुआई में राजस्थान जयपुर में सेबी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया हो पर संयुक्त ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा सहारा इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है (Sahara protest India 2022)।

मोर्चा लखनऊ के बाद कोलकाता और अब 28 जून को पटना विधानसभा पर हल्ला बोलने जा रहा है। इस आंदोलन को बिहार माले यूनियन का भी समर्थन बताया जा रहा है। मतलब यह आंदोलन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। यह जानकारी संयुक्त ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभव देव शुक्ला ने दी है। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया जनप्रतिनिधियों का इस्तेमाल कर निवेशकों को भ्रमित कर रहा है। 28 जून को बिहार विधानसभा पर ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा (Sahara protest India 2022)

Also read : राहुल गांधी होरो बनेंगे या फिर जीरो ?

अभव देव शुक्ला का कहना है कि उन्हें सेबी से क्या मतलब। उन्हें तो सहारा इंडिया से भुगतान लेना है। उन्होंने सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय को शातिर ठग बताते हुए कहा कि ये महाशय किसी भी सूरत में निवेशकों को पैसा नहीं देना चाहते हैं।

अपने राजनीतिक रसूख के चलते मामले को टाले रहना चाहते हैं (Latest sahara India News)। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया से भुगतान लेने का एकमात्र उपाय आंदोलन ही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुए सहारा इंडिया के खिलाफ हुए प्रदर्शन से सहारा प्रबंधन में हड़कंप है। उन्होंने देशभर के जमाकर्ताओं से अपील की है कि पटना विधानसभा के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाएं।

यहां क्लकि करके आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते हैं

संयुक्त ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा का तर्क है कि सहारा सेबी पर 15 हजार करोड़ का दावा कर रहा है। एक बार मान भी लिया जाए कि सेबी सहारा को 15000 करोड़ रुपये दे देगा (Latest sahara India News), तब भी तो निवेशकों का उनका पैसा नहीं मिल पाएगा। मोर्चे का तर्क है कि वैसे भी जमाकर्ताओं और एजेंटों को सहारा से अपना भुगतान लेना है न कि सेबी से। मोर्चा का कहना है कि बिहार सरकार ने बाकायदा विज्ञापन छपवाकर सहारा जमाकर्ताओं से आवेदन मांगे थे।

जमाकर्ताओं ने बड़े स्तर पर आवेदन भी दिये पर जमाकर्ताओं का भुगतान न हो सका । इसलिए 28 जून को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। विधानसभा में जाने वाले जदयू, भाजपा के अलावा विपक्ष के विधायकों से भी उनकी जनता के प्रति जवाबदेही के बारे में पूछा जाएगा।

Sahara protest India, Latest sahara India News

वैसे तो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा के साथ ही लगभग सभी प्रदेशों के लोगों ने सहारा में पैसा जमा कर रखा है पर बिहार में जमाकर्ताओं की संख्या सभी प्रदेशों से अधिक है। सहारा (Latest sahara India News) के चेयरमैन सुब्रत राय के जन्मस्थल (भागलपुर) होने की वजह से बिहार के लोगों ने दूसरे प्रदेशों से कहीं अधिक विश्वास कर बड़े स्तर पर सहारा में निवेश किया था।

बिहार से सिविल कोर्ट के अलावा पटना हाईकोर्ट में बड़े स्तर पर सहारा के खिलाफ भुगतान को लेकर याचिका डाली गई है। सुब्रत राय के कोर्ट में पेश न हेाने पर पटना हाईकोर्ट ने तो सख्ती बरतते हुए सुब्रत राय के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया था । हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस वारंट पर स्टे दे दिया। सहारा से भुगतान न होने की वजह से निवेशक और एजेंट आत्महत्या कर रहे हैं। कुछ लोग आर्थिक तंगी के चलते दम तोड़ दे रहे हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले उमाशंकर चौबे ने गत 12 तारीख को आर्थिक तंगी के चलते दम तोड़ दिया। उमाशंकर ने जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका भी दायर कर कर रखी थी। 

Sahara protest India, Latest sahara India News

दरअसल सहारा इंडिया(Sahara protest)की कहानी बड़ी दिलचस्प है। निवेशक सहारा पर दो लाख करोड़ की देनदारी बता रहे हैं। सहारा प्रबंधन है कि कभी तो वह सेबी के उसके पैसे न देने की वजह से भुगतान  करने में असमर्थता व्यक्त करता है तो कभी निवेशकों का पाई-पाई निपटाने की बात करने लगता है। कभी निवेशकों को उनके खाते सील होने के नाम पर भ्रमित करने लगता है। दरअसल सहारा प्रबंधन का ध्यान निवेशकों का भुगतान करने पर कम और पैसा लेने पर दिल्ली हाईकोर्ट के लगे प्रतिबंध को हटवाने पर ज्यादा है। गत दिनों सहारा इंडिया के अधिकारियों ने छोटे निवेशकों को 10 -10  हजार रुपये देकर उनसे भुगतान होने का हलफनामा लिखवाने का भी अभियान चलाया था।

सहारा इंडिया की योजना थी कि इन हलफनामों को सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दिल्ली हाईकोर्ट का लगा प्रतिबंध हटवा लिया जाए। सहारा के हमारा इंडिया और सहारा दुनिया कंपनी बनाने की बात भी मार्केट में आई थी। दरअसल सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय के जबर्दस्त राजनीतिक रसूख होने की वजह से उनका कुछ बिगड़ नहीं पा रहा है। कानून के इतिहास में यह भी एक उदाहरण है कि सुब्रत राय छह साल से पैरोल पर जेल से बाहर हैं। 

Sahara protest India, Latest sahara India News

इन्हीं सब कारणों से सहारा के खिलाफ देशभर में आंदोलन चल रहा है। गत महीनों में जहां राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किाय था। वहीं 5,6,7 अगस्त को संयुक्त ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा जंतर-मंतर पर मोर्चा खोलने जा रहा है (Sahara protest India 2022)। 30 जुलाई से सोशल एक्टिविस्ट मदनलाल सहारा समेत दूसरी ठग कंपनियों द्वारा ठगे गये निवेशकों के पक्ष में सत्याग्रह करने जा रहे हैं। इन प्रदर्शनों से पहले पटना विधानसभा चुनाव का घेराव होने जा रहा है।

-चरण सिंह राजपूत

  • Related Posts

    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी 24 जुलाई को करेगी देशव्यापी…

    Continue reading
    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
    • TN15TN15
    • July 23, 2026

    वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे मौन आंदोलन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    • By TN15
    • July 23, 2026
    बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    • By TN15
    • July 23, 2026
    मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    • By TN15
    • July 23, 2026
    ‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    • By TN15
    • July 23, 2026
    CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    • By TN15
    • July 23, 2026
    प्रदर्शनकारियों पर NSA के ‘आदेश’ को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल

    • By TN15
    • July 23, 2026
    VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल