Indian Army Recruitment 2022 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लांच की अग्निपथ योजना 

Indian Army Recruitment 2022 : सेना में चार साल के लिए भर्ती होंगे युवा, 6.9 लाख का होगा सालाना पैकेज 

Indian army recruitment 2022:नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम योजना अग्नि पथ (Indian army recruitment 2022) मंगलवार को रक्षामंत्री मंत्री राजनाथ सिंह ने लांच कर दी। अग्निपथ योजना की घोषणा करते समय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख भी मौजूद रहे। इस योजना के तहत सेना में चार साल के लिए सेवा देने के लिए युवाओं की भर्ती होगी। इस योजना में भर्ती युवाओं को अग्निवीर के तहत सेवा दी जाएगी।

Agneepath Recruitment Scheme, Indian army recruitment 2022

Also Read : राहुल गांधी होरो बनेंगे या फिर जीरो ?

ज्ञात हो कि द न्यूज 15 ने बुधवार को सेना में भर्ती (Agneepath Recruitment Scheme) से संबंधित खबर में कहा था कि अगले सप्ताह अग्रिपथ योजना की घोषणा हो सकती है। दरअसल इस योजना के तहत चार साल की देश सेवा होगी। अग्निपथ योजना के अंतर्गत 45,000 से 50,000 भर्ती किये जाने वाले युवाओं में से केवल 25 फीसदी को ही स्थायी कमीशन के अनुसार आने वाले 15 वर्षों के लिए काम करने की अनुमति दी जाएगी। इस योजना से रक्षा पेंशन बिल काफी कम होने की संभावना है।

Agneepath Recruitment Scheme, Indian army recruitment 2022

Youtube Channel : TheNews15

अग्निपथ योजना के तहत तीन महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया (Agneepath Recruitment Scheme) शुरू हो जाएगी। इस योजना के तहत सभी वर्ग के युवाओं से आवेदन मांगे जाएंगे। इस अग्निपथ योजना के तहत साढ़े सतरह वर्ष से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को आवेदन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि भर्ती के मानक दूसरी भर्तियों जैसे ही रहेंगे। इस योजना के तहत होने वाली भर्ती साल में दो बार की जाएगी।

Agneepath Recruitment Scheme, Indian army recruitment 2022

अग्निपथ योजना (Indian army recruitment 2022) के तहत दी जाने वाली सेवा के तहत अभ्यर्थियों को 6 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और साढ़े तीन साल की तैनाती होगी। इस तैनाती में 30,000 रुपये का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। सेवा के अंतिम तक वेतन 40,000 रुपये हो प्रति माह हो जाएगा। अग्निपथ योजना में चार की सेवा देने के बाद प्रत्येक सैनिक को 11.71 लाख रुपए रुपए दिए जाएंगे।  इतना ही नहीं इस योजना में चार साल के लिए 48 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर भी मिलेगा।

– चरण सिंह राजपूत 

  • Related Posts

    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एसआईआर और सीईसी…

    Continue reading
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण?

    • By TN15
    • October 22, 2026

    सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, ‘अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता…’

    • By TN15
    • October 22, 2026

    बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वालों के राज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की इंतह!

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वालों के राज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की इंतह!

    इलाहाबाद हाईकोर्ट : यूपी के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति दस्तावेजों के सत्यापन का आदेश! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    इलाहाबाद हाईकोर्ट : यूपी के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति दस्तावेजों के सत्यापन का आदेश! 

    रेप के आरोपी ने कॉन्स्टेबल के हाथ में काटा दांत, मेडिकल टेस्ट में निकला HIV पॉजिटिव 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    रेप के आरोपी ने कॉन्स्टेबल के हाथ में काटा दांत, मेडिकल टेस्ट में निकला HIV पॉजिटिव 

    सहारा पीड़ित निवेशकों की आवाज बना विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • October 22, 2026
    सहारा पीड़ित निवेशकों की आवाज बना विश्व भारती जनसेवा संस्थान