एसआईआर पर जारी विवाद के बीच पक्ष-विपक्ष की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। विपक्षी दल अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन कर रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। एसआईआर को लेकर जारी घमासान पर जेडीयू की ओर से टिप्पणी की गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद ने सोमवार को SIR और चुनाव आयोग पर कहा, “देखिए, चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है… और उस संवैधानिक संस्था के ऊपर हम लोग कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। इसमें चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए या चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह स्पष्ट करेगा .
बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी चंदेश्वर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “देखिए, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बहुत अच्छे ढंग से बिहार को चला रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो सुशासन का फार्मूला था, उसी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। घटनाएं घटती हैं और वह दुखद है. घटनाएं नहीं घटनी चाहिए. उससे हम लोग भी चिंतित होते हैं। सरकार उस पर कार्रवाई भी कर रही है।








