Sahara Protest : कुशीनगर के विजय नगर में सहारा पीड़ितों के भुगतान के लिए भारतीय समाज पार्टी ने किया धरना-प्रदर्शन 

सुब्रत रॉय को निवेशकों का पैसा देना ही होगा : राजन सिंह सूर्यवंशी 

भले ही सहारा के चैयरमेन सुब्रत राय ने देश के सभी तंत्रों को ठेंगा दिखा रखा हो पर भुगतान के लिए निवेशकों ने  उनके खिलाफ पूरा मोर्चा खोल दिया है। उत्तर प्रदेश में जहां ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा और राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा निवेशकों की लड़ाई लड़ रहे हैं वहीँ भारतीय अपना समाज पार्टी भी निवेशकों के पक्ष में सडकों पर उतर चुकी है। इस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के विजयपुर सहारा इंडिया धरना प्रदर्शन किया। निवेशकों को पैसा दिलाने का यह मोर्चा  भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में खोला गया है। इस आंदोलन के तहत क्षेत्र में सहारा इंडिया के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है। सोमवार को किये गए धरना-प्रदर्शन में राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि सहारा में जमा धन बेसहारा गरीब जनता का  है, जिसे सुब्रत राय को हर हाल में वापस करना ही होगा। मतलब पूर्वांचल में सहारा निवेशकों की लड़ाई का जिम्मा भारतीय अपना समाज पार्टी ने संभाल लिया है।
धरने की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता रामस्वार्थ सिंह ने कहा कि गरीबों का धन हड़पने वाले भले ही कितने भी शातिर हों पर जनता का पैसा मार नहीं सकते। धरने को प्रमुख रूप से कुशीनगर के जिलाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, भानु सिंह, सत्यम सिंह युवराज सिंह, आयुष सिंह, राजेश गुप्ता, योगेंद्र सिंह सैथवार, रविन्द्र चौधरी, भृगुनाथ कुशवाहा समेत कई लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारतीय अपना समाज पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानु सिंह ने उपस्थित पीड़ितों को हिम्मत बंधाते हुए कहा कि अब समय आ गया है सहारा के खिलाफ युद्धस्तर पर आंदोलन किया जाये। उनका कहना था कि पार्टी पीड़ितों को उनका पैसा दिलवा कर ही रहेगी।  उन्होंने कहा कि जब तक पैसा नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर सर्वश्री संध्या देवी, कौशिल्या देवी, मालती, अमरसेन गिरी, दयाराम सिंह छोटू, भीमसेन गिरी,भारत मद्धेशिया, अनिरुद्ध साहनी, चंदन सिंह पटेल, अमरजीत प्रजापति, नसरीददुन, राकेश निषाद,रीना शर्मा तारा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना