Sahara Protest : सहारा समय के एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने सभी पदों दिया इस्तीफा, सुमित राय फिर बने मीडिया हेड

नई दिल्ली। खबर आ रही है कि सहारा मीडिया में वेतन को लेकर चल रही खींचतान के बीच सहारा मीडिया के एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सुमित राय को फिर से मीडिया हेड बनाया गया है। सुब्रत राय द्वार जारी आदेश में उपेंद्र राय को कार्मिक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सुमित राय को रिपोर्ट करना था। इसी बात से नाराज होकर उपेंद्र राय ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

जानकारी मिली है कि उपेंद्र राय के सामने वही परिस्थिति आ गई हैं जो 2016 में सहार मीडिया में चले आंदोलन के समय आ गई थी। उस समय भी उपेंद्र राय ने वेतन न दे पाने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्होंने यह कहकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था कि उन्होंने अपने घर से भी काफी पैसा वेतन देने में लगा दिया है।

जब सहारा श्री उन्हें पैसा दे ही नहीं रहे हैं तो वे कहां से वेतन दें। दरअसल उपेंद्र राय सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय के सबसे विश्वसनीय माने जाते हैं। अब देखना यह है कि उपेंद्र राय ने पद से इस्तीफा दिया है या फिर सहारा ग्रपु छोड़ दिया है।

दरअसल उपेंद्र राय ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है सहारा न्यूज नेटवर्क के साथ लंबे जुड़ाव के बाद आज मैंने सीईओ और प्रधान संपादक के रूप में अपने पद की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है।
जानकारी के अनुसार सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय ने सहारा ग्रुप के वर्तमान कार्मिक हेड सुमित राय को सहारा मीडिया ग्रुप का फिर से हेड बना दिया है। अब तक सहारा ग्रुप के मीडिटा हेड रहे उपेंद्र राय को सहारा ग्रुप का कार्मिक हेड बनाया गया है और वे सहारा मीडिया हेड सुमित राय को रिपोर्ट करेंगे। ऐसा सुब्रत राय द्वा जारी आदेश में लिखा है पर उपेंद्र राय का सहारा से नाता टूटा है। सुमित राय इसके पूर्व भी सहारा मीडिया के हेड रहे हैं।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!