उदयपुर में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को खुला चैलेंज दे रही सहारा इंडिया की लूट योजना : विजय वर्मा 

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान के अध्यक्ष ने प्रशासन पर लगाया सहारा इंडिया के अधिकारियों के साथ मिलीभगत का आरोप 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/उदयपुर। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी विजय वर्मा ने बयान जारी कर कहा है कि सहारा इंडिया कंपनी उदयपुर में खुले आम जनता को लूट रही है। रोज नए-नए एजेंट बना कर नए नए ग्राहक ढूंढे जा रहे हैं और उन्हें अधिक मात्रा में ब्याज देने का लालच देकर खून पसीने की कमाई को बहला-फुसलाकर ठग रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सहारा इंडिया के एजेंट और मैनेजर जनता को प्रशासन की आंख के आगे लूट रहे हैं और उदयपुर का कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इनकी लूट को रोक नहीं पा रहा है। उन्होंने प्रश्नात्मक लहजे में उन्होंने कहा कि क्या उदयपुर के प्रशासनिक अधिकारी इतने कमजोर हो चुके हैं जो सहारा इंडिया के मैनेजर और एजेंटों की इस लूटपाट को रोक नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया कंपनी में सिर्फ लोगों का पैसा जमा किया जाता है और जब समय पूरा हो जाता है तो लौटाया नहीं जाता है। विजय वर्मा का कहना है कि आज उदयपुर के हजारों लोग सहारा इंडिया कंपनी द्वारा ठगे जा चुके हैं। उदयपुर के प्रशासनिक अधिकारियों इस ओर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा है कि सहारा इंडिया के लुटेरे एजेंट और मैनेजरों को पाबंद किए जाये।
विजय वर्मा का कहना है कि उदयपुर की तमाम इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया सहारा इंडिया के काले कारनामे उजागर क्यों नहीं कर पा रही है ? उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया की ब्रांच आज भी ऑफिस खोल कर जनता को लूट रहे हैं। क्या उदयपुर की इलेक्ट्रॉनिक और प्रेस वीडियो उनसे सवाल नहीं कर सकती या फिर उनको मौन समर्थन मिला हुआ है। उदयपुर के तमाम प्रशासनिक अधिकारी गरीबों को लूटने से बचाए और सहारा इंडिया की जो लुटेरी दुकानें चल रही हैं उनको तुरंत बंद किया जाये। विजय वर्मा का कहना है कि यह मेरी ही पीड़ा नहीं बल्कि लाखों उन ठगे जा चुके निवेशकों की पीड़ा है जिनके पैसे न मिलने की वजह से सब कुछ ठप्प पड़ा है।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

Continue reading
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी