झूठे वादे कर रही है सहारा इंडिया : विजय वर्मा 

राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी ने निवेशकों का पैसा न मिलने पर सहारा को कोसा 

द न्यूज 15 

जयपुर/उदयपुर। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान प्रभारी विजय वर्मा ने कहा है कि वह भी सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव में निवेशकर्ता हैं। उन्होंने कहा है कि पीड़ित साथियों को अवगत कराना है कि सहारा इंडिया बार-बार बड़े बड़े अखबार में सर्कुलर के मार्फत झूठे आश्वासन दे रही है। कंपनी दावा कर रही है कि निवेशकों को एक-एक दिन का ब्याज मिलेगा। कंपनी दावा कर रही है कि निवेशकों का पैसा  पैसा सुरक्षित है। यह सही है। लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। बेवकूफ बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा है कि विगत कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता का भुगतान संबंधित ब्रांच ऑफर आया हुआ है पर  मैच्योरिटी तिथि तक का ही ब्याज उसके अंदर मेंटेन है। विजय वर्मा ने कहा है कि सहारा इंडिया के द्वारा कहा गया है कि एक-एक दिन का ब्याज दिया जाएगा। एक-एक दिन का ब्याज कहां गया ? जिन खातों को विगत 3 साल हो गए मेच्योरिटी को हुए और अब उस तारीख तक का ही ब्याज देना जिस दिन खाता पूरा हुआ है। उन्होंने कहा है कि सहारा से यह सवाल जरूर करें और उनसे लिखित में मांगे कि मैनेजर के पास क्या कोई सर्कुलर आया है ?

Related Posts

जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
  • TN15TN15
  • August 19, 2026

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट…

Continue reading
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • August 19, 2026

रांची के जेपीएससी स्टेडियम में 25 जुलाई से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

  • By TN15
  • August 20, 2026
दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

  • By TN15
  • August 20, 2026
कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

  • By TN15
  • August 20, 2026
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

  • By TN15
  • August 19, 2026
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

  • By TN15
  • August 19, 2026
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

  • By TN15
  • August 19, 2026
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना