Rouse Avenue Court : दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन को झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को मनी लांड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। इस मामले में सह आरोपी वैभव जैन और अुंकश जैन की जमानत याचिका भी रिजेक्ट कर दी गई है

मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने जैन की जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया है। इससे पहले बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने निर्णय टाल दिया था।

12 जून से जेल में हैं सत्येंन्द्र जैन

विशेष न्यायाधीश विकास ढुल के कोर्ट ने कहा था कि अभी आदेश तैयार नहीं हुआ है। मंत्री की अर्जी पर गुरुवार को दोपहर दो बजे निर्णय सुनाया जाएगा। मनी लांड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन १२ जून से न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें ३० मई को ईडी ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था।
प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि जैन ने कई हवाला ऑपरेटरों को नकद मुहैया कराया। जबकि जैन की ओर से ईडी के आरोपों को खारिज कर दिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा हुआ है। इस मामले में सह आरोपी वैभव जैन और अुंकश जैन की जमानत याचिका भी रिजेक्ट कर दी गई है।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना