रोहतास: गर्लफ्रेंड की तय हुई शादी तो गुस्सा में आया बॉयफ्रेंड, घर में अकेली देख कर दी हत्या

 रोहतास। एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. राज्य के रोहतास जिले के अमेठी गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से इतना नाराज हो गया कि उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की शादी जब उसके घरवालों ने तय कर दी तो गांव में ही रहने वाला उसका प्रेमी गुस्सा हो गया. ऐसे में उसने लड़की के घर में उसके साथ मारपीट की और छत से धक्का दे दिया, जिस वजह से युवती की मौत हो गई. आरोपी की पहचान राकेश पासवान के रूप में हुई है. वहीं लड़की का नाम दुर्गी कुमारी था.
संजौजी थाने में लड़की की मां कौशल्या ने केस दर्ज कराया है. कौशल्या कुंवर ने युवक राकेश पासवान सहित छह लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया है.मृतक दुर्गा कुमारी का भाई सीआरपीएफ का जवान है. वह सोमवार को अपनी बहन की शादी तय करके लौटा था. इस बात की जानकारी दुर्गा के प्रेमी को होगी और उसने घर जाकर उसकी हत्या कर दी. दुर्गा की हत्या से नाराज गांव वालों ने सासाराम से आरा जाने वाली रोड को जाम कर दिया. साथ ही प्रदर्शन भी किया. हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस के समझाने पर लोग रास्ते से हटे.
मृतक का भाई का नाम योगेश कुमार है. योगेश ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी तय करने आया हुआ था, लेकिन शादी तय हो जाने पर उसके साथ इस तरह की वारदात हो गई. योगेश ने बताया कि उसके गांव के लड़के राकेश पासवान पिछले कुछ वक्त से घर में कॉल कर के उसकी बहन और पत्नी को परेशान कर रहा था. साथ ही उसकी बहन को शादी न करने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी. योगेश ने कहा कि जब हम लोग कल रात शादी की बात जब तय करके वापस तब हमें इस बारे में जानकारी मिली.
योगेश ने कहा कि उस वक्त उसकी बहन दूसरे के घर में पढ़ रही थी, तभी राकेश वहां पहुंच गया और दुर्गा के साथ मारपीट करके उसे नीचे छत से नीचे फेंक दिया. साथ ही उसके घरवालों के साथ भी मारपीट की.बिक्रमगंज के SDPO कुमार संजय ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है. वहीं दोषियों की पहचान कर के उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी.

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    • By TN15
    • June 22, 2026
    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम

    Donald Trump Meloni Row : मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Donald Trump Meloni Row : मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    • By TN15
    • June 22, 2026
    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    • By TN15
    • June 22, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    • By TN15
    • June 22, 2026
    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस