आशीष मिश्रा को जमानत के बहाने रालोद अध्यक्ष का CM योगी पर हमला

बोले- सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गई यूपी सरकार?

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत मिलने को लेकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की जमकर खिंचाई की और भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी सवाल किया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन क्यों दायर नहीं की, जिसने मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत दे दी।

रालोद नेता की टिप्पणी लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के परिवारों द्वारा जिले में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट जाने के एक दिन बाद आई है। चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ”योगी जी बताएं, आशीष मिश्रा टेनी को जमानत मिलने से वे इतने खुश क्यों थे? इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका क्यों नहीं दाखिल की? बात साफ है: बीजेपी सरकार किसान विरोधी है।” वहीं, दूसरे ट्वीट में जयंत ने कहा, ”इनके पास कोई योजना नहीं सिर्फ गोबर है!!!”
हाई कोर्ट की सिंगल जज बेंच ने 10 फरवरी को आशीष मिश्रा को जमानत देते हुए राहत प्रदान थी, जिसने चार महीने हिरासत में बिताए थे। पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान उस समय आठ लोगों की मौत हो गई थी, जब किसान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इलाके के दौरे का विरोध कर रहे थे। आरोप है कि एक एसयूवी कार से चार किसानों को रौंद दिया गया था, जिसे आशीष मिश्रा चला रहा था।
इस घटना से गुस्साए किसानों ने एक ड्राइवर और दो भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस हिंसा में एक पत्रकार की भी मौत हो गई थी। इस घटना ने अब निरस्त किए गए कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी दलों और किसान समूहों में केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश पैदा कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने सहेली के बुराड़ी स्थित घर से बरामद एक 24 वर्षीय युवती के शव के मामले में हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में सहेली के पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी की सहेली से यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शव के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया था। डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शुक्रवार रात को बुराड़ी में सहेली के घर में युवती की लाश मिली थी। शक सहेली के फरार पति पर था। पुलिस की टीम ने आरोपी का सुराग लगने पर रविवार देर रात उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था और वह यौन कुंठित है। शुक्रवार को वह पत्नी की सहेली को साड़ी खरीदवाने के बहाने अपने साथ घर ले आया और घर में उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसके बाद आरोपी घर में ताला बंद कर मथुरा फरार हो गया था।

Related Posts

झारखंड हाई कोर्ट ने चपरासी को दिया न्याय! 
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

बचे हुए चाय पत्ती और बिस्कुट घर ले…

Continue reading
टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   
  • TN15TN15
  • June 19, 2026

टेलीग्राम ऐप पर अस्थाई रूप से लगी रोक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम का प्रेमसिंह गहलावत के आकस्मिक निधन पर शोक संदेश

  • By TN15
  • July 4, 2026
किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम का प्रेमसिंह गहलावत के आकस्मिक निधन पर शोक संदेश

Silver Price Crash: ₹200000 से ज्यादा सस्ती मिल रही चांदी; रिकॉर्ड हाई से 46% टूटी!

  • By TN15
  • July 4, 2026
Silver Price Crash: ₹200000 से ज्यादा सस्ती मिल रही चांदी; रिकॉर्ड हाई से 46% टूटी!

दतिया उप चुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन

  • By TN15
  • July 4, 2026
दतिया उप चुनाव: कांग्रेस में टिकट पर मंथन, आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन

Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला अली खामनेई के साथ 14 महीने की पोती की भी आखिरी विदाई, सुप्रीम लीडर के साथ रखे फैमिली के ताबूत

  • By TN15
  • July 4, 2026
Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला अली खामनेई के साथ 14 महीने की पोती की भी आखिरी विदाई, सुप्रीम लीडर के साथ रखे फैमिली के ताबूत

हिमाचल में भारी बारिश के चलते चंद्रभागा नदी उफान पर, जोबरंग पुल डूबा, कई गांवों का संपर्क टूटा

  • By TN15
  • July 4, 2026
हिमाचल में भारी बारिश के चलते चंद्रभागा नदी उफान पर, जोबरंग पुल डूबा, कई गांवों का संपर्क टूटा

भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान

  • By TN15
  • July 4, 2026
भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान