बिहार में जंगलराज और भ्रष्टाचार का दूसरा नाम आरजेडी : PM प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा – मोदी तो क्या स्वयं बाबा साहेब अंबेडकर भी भारत के संविधान को नहीं बदल सकते

 

अभिजीत पाण्डेय /भवेश कुमार

गया/पुर्णिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। गया के बाद उन्होंने पूर्णिया में भी चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने एक बार फिर आरजेडी को जंगलराज और भ्रष्टाचार का पर्याय बताया।

 

प्रधानमंत्री ने गया और पूर्णिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष संविधान को बदलने की बात कहकर झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष के लोग कान खोलकर सुन लें भारतीय संविधान को कोई नहीं बदल सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश के संविधान ने मोदी को ये हक दिया कि आज आपके आशीर्वाद से वह प्रधानमंत्री के पद पर है। राजेंद्र प्रसाद और भीम राव अंबेडकर के कारण संविधान ने हमारे जैसे लोगों को अधिकार दिया कि गरीब और पिछड़े परिवार का बेटा भी इस पद पर बैठा है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई सालों तक लोगों ने कांग्रेस को देश की सेवा करने का मौका दिया लेकिन उसने मौके गंवा दिए। हमारी सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। आरजेडी ने दलित-पिछड़ों के साथ अन्याय किया है। बीजेपी ने ही समाज के सभी वर्गों के हित में काम किए हैं।

पीएम ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग वोट मांगने जाते हैं तो नीतीश जी के कामों पर वोट मांगते हैं। आरजेडी इतने सालों तक बिहार पर राज किया है , लेकिन हिम्मत नहीं है कि अपने काम पर वोट मांगे। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम आरजेडी। चारा घोटाले के नाम पर वोट मागने वाले ने गरीबों को लूटा है। अदालत ने भी मुहर लगा दी है। आरजेडी ने केवल दो चीजें दी है। एक जंगलराज और दूसरा भ्रष्टाचार।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आरजेडी का ही दौर था जब बिहार में अपहरण और फिरौती उद्योग बन गया था। महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। गया में नक्सलियों का बोलबाला था। आज लूट का यही खेल ये लोग देश में खेलना चाहते हैं। मैं कहता हूं भ्रष्टचार को हटाओ, ये कहते हैं भ्रष्टचारी को बचाओ। बिहार के युवा कभी जंगलराज के साथ नहीं जाएंगे। क्या लालटेन से मोबाइल चार्ज नहीं हो सकता।

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता झूठ फैला रहे हैं कि बीजेपी संविधान बदल देगी। कान खोलकर सुन लोग, मोदी और बीजेपी तो क्या स्वयं बाबा साहेब अंबेडकर भी संविधान को बदल नहीं सकते हैं। कभी आप कहते थे कि आरएसएस के लोग आएंगे तो देश खत्म हो जाएगा। इतने सालों से हमलोग सरकार चला रहे हैं। आन-बान शान से देश आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वोटबैंक की राजनीति करने वालों ने पूर्णिया और सीमांचल को अवैध घुसपैठ का ठिकाना बनाकर यहां की सुरक्षा को दांव पर लगाया है। इसका शिकार हमारे दलित, वंचित, पिछड़े और गरीब को होना पड़ा है। हमारे दलित भाइयों के घरों तक को जलाया गया था, लेकिन मैं आपको आश्वासन देने चाहता हूं कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाला हर तत्व सरकार की नजर में है। 4 जून के परिणाम इसी सीमांचल की सुरक्षा तय करेगा।

  • Related Posts

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading
    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है