राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, धीमी प्रगति पर सख्त निर्देश

 फरवरी से लगेगा जुर्माना

मुजफ्फरपुर। जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों और प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को म्यूटेशन, परिमार्जन, और अभियान बसेरा जैसे कार्यों को कैंप मोड में तेजी से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि मीनापुर और सरैया में म्यूटेशन व अभियान बसेरा की प्रगति संतोषजनक नहीं है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्य पूरा किया जाए, अन्यथा फरवरी से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर प्रतिदिन ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा।
कांटी के अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों को जनवरी माह तक 90% कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। मुसहरी और मोतीपुर की स्थिति भी असंतोषजनक पाई गई, और उसमें सुधार करने के निर्देश दिए गए। कटरा, कुढ़नी, गायघाट, बोचहा, और बंदरा के अंचलाधिकारियों को टीमवर्क के तहत शिविर लगाकर जनवरी तक मामलों का निपटारा करने को कहा गया।
डीसीएलआर पूर्वी और पश्चिमी को अपने क्षेत्र का भ्रमण कर प्रगति सुनिश्चित करने और साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अपर समाहर्ता को भी अनुमंडलवार समीक्षा करने और कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
मड़वन के प्रदर्शन को सर्वोत्कृष्ट बताया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को गांवों में शिविर लगाकर कार्यों को पूरा करने और राज्य स्तरीय रैंकिंग में सुधार लाने पर जोर दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व श्री संजीव कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी श्री फिरोज अख्तर, जिला कोषागार पदाधिकारी श्री विनोद तिवारी सहित सभी अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?