‘नीतीश चाचा को सम्मान, बीजेपी अमीरों की पार्टी’: तेजस्वी

 आरक्षण और जाति पर बोले तेजस्वी यादव

 पटना। तेजस्वी यादव ने आरक्षण और जातिवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को भी लपेटे में ले लिया, लेकिन उन पर सीधा हमला करने से बचते रहे। तेजस्वी ने एक बार फिर दोहराया की वह ‘नीतीश चाचा’ का सम्मान करते हैं। उन्होंने जातिगत जनगणना की जरूरत बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है।
तेजस्वी ने कहा “17 महीने में पांच लाख सरकारी नौकरी हमने दी, तीन लाख को प्रक्रियाधीन किया, 50 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया, लेकिन इतने में चाचा जी पलट गए। उन्हीं का मंत्री सब बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया मेरे साथ कि बीजेपी वाला सब आरक्षण खत्म करवाना चाहता है। इसलिए 9 वीं अनुसूची में डालना चाहते थे। चाचा जी के पलटने के बाद बीजेपी ने फिर इसे रुकवा दिया।
तेजस्वी ने कहा कि जो सदियों से मानसिक गुलामी देते आ रहे हैं, उनको डर है कि उनकी सच्चाई सामने आ जायेगी। जाति गणना गरीबी की बीमारी का पता लगाने वाली एक्स-रे मशीन है। इससे पता चल जायेगा कि पेट मे दर्द किसको है, लिवर, फेफड़ा में किसको दिक्कत है। गिनती क्यों जरुरी है ये समझना जरुरी है। आज भी जाति के नाम लेकर गाली दी जाती है। घोड़ी पर दलित के बच्चे को बैठने नहीं दिया जाता। लोग कहते हैं बांटने का काम हम लोग कर रहे हैं। अपने नाम के आगे कोई मिश्रा, कोई तिवारी, यादव, सिंह, पाल, दास, कुशवाहा लिखता है। क्या ये सरनेम राजद ने बनाया, किसने पहले से बांटने का काम किया।तेजस्वी ने कहा “ये पता करो कि जिस जाति में गरीबी है, उसको मिटाने का काम करो। गिनती होगी तब न पता चलेगा किस जाति में कितनी गरीबी है। जानवर की गिनती होती है ताकि विलुप्त न हो जाये, लेकिन इंसान की जाति की गिनती नहीं होगी। जिस तरह से तमिलनाडु मे आरक्षण सुरक्षित है, वैसा ही हम लोग चाहते थे। 65 प्रतिशत आरक्षण को नवीं अनुसूची में डालने के बारे में जब संसद में जब पूछा गया तो राज्य सरकार पर डाल दिया गया। बीजेपी अमीरों की पार्टी है, हम तो नीतीश चाचा को सम्मान देते हैं। उनकी बदौलत केंद्र सरकार चल रही है, अगर सरकार ने जाति गणना और नवी अनुसूची मे आरक्षण को डालने से मना कर दिया तो जितना बड़ा बीजेपी है उतना ही बड़ा दोषी नीतीश कुमार भी हैं।”
उन्होंने कहा “दिन भर हम लोग गाली खाते हैं, लेकिन उतना ही मजबूत होते हैं, जितना गाली देना है दो, लेकिन हमलोग पीछे हटने वाले नहीं हैं। तेजस्वी के जाने के बाद बता दो एक भी नौकरी दिया हो, दो डिप्टी सीएम हैं, लेकिन इन्होंने एक काम भी नहीं किया, बस एक काम है हम लोग को गाली देना। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि आज राजद वाले धरना देकर नौटंकी कर रहे हैं। जब हम डिप्टी सीएम थे उस समय संजय झा मंत्री थे, उस समय साथ पीसी किये थे कि भारत सरकार 9 वीं अनुसूची में डाले। वे लोग चाहते हैं या नहीं, हां या ना, नीतीश जी तो कुछ बोलेंगे नहीं। बिहार उनसे चल नहीं रहा, आसपास चमचा बेलचा सब चला रहा है। पेपर लीक करा रहा है, पुल पुलिया गिरा रहा है। विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं दिया, वक्फ बोर्ड का कानून बनाकर जुल्म ढाया जा रहा है, लेकिन सीएम चुप रहेंगे। सीएम काम करने के लिए हैं या चुप रहने के लिए। पीएम को घुटने पर टिकाने का काम करना पड़े, लेकिन हम लोग ये काम करेंगे।”

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!