डीजीपी बनने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे आलोक राज

 बेहतर पुलिसिंग के लिए एसएसपी कार्यालय में की बैठक, पुलिस पदाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

 मुजफ्फरपुर। बिहार के डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद आलोक राज अपने पैतृक गांव मुजफ्फरपुर पहुंचे। अपने गांव में पहुंचकर परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से उन्होंने मुलाकात की। जिसके बाद डीजीपी आलोक राज मुजफ्फरपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें बुके देकर पुलिस पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
इस दौरान पुलिस के जवानों के द्वारा डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद डीजीपी आलोक राज ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय में बैठक की। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
डीजीपी आलोक राज ने बताया कि मुजफ्फरपुर आकर उन्होंने यहां के तमाम पुलिस कर्मियों का मनोबल ऊंचा और उत्साह वर्धन किया। अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर विचार विमर्श किया गया। बेहतर पुलिसिंग के लिए किस तरह से काम करना है यह पुलिस कर्मियों को बताया गया। इस मौके पर उन्होंने तमाम पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?