समस्तीपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सन्नी हजारी को विजयी बनाने का लिया संकल्प

समस्तीपुर पूसा प्रखंड क्षेत्र के कुबौलीराम पंचायत में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। आयोजित कार्यक्रम में मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष के रास्ते शहीद हुए मजदूरों की याद में 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता पंचायत सचिव सुनिता देवी ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार व खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सन्नी हजारी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि समस्तीपुर जिले से मज़दूरों के पलायन को रोकने के लिए निवर्तमान एनडीए के सांसद ने कुछ नहीं किया है। आज भी जिले के अधिकांश मजदूर अपने घर-परिवार से दूर दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाने को विवश है। मजदूरों की सबसे बड़ी समस्या स्थानीय स्तर पर रोजगार का नहीं मिलना है।

उन्होंने आगे कहा है कि मजदूर दिवस उन लोगों का दिन है जिन्होंने अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी भी देश, समाज, संस्था और उद्योग में मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों से ज्यादा प्राइवेट कंपनियों के लिए फिक्रमंद है।

देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य ताकत होने बावजूद मजदूरों को बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रखा गया है। मौके पर प्रतिभा कुमारी,संगीता देवी,बीना देवी,काजल देवी, मुनिया देवी,रेनू देवी,सरिता देवी,राजकुमारी देवी, चंद्रकला देवी,कविता देवी,संजू देवी,फूलो देवी, गीता देवी,शकुंतला देवी,आशा देवी,शंकर मांझी, कैलाश राम, रंजीत राम,सहदेव राम,छोटूराम आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी