श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

ऋषि तिवारी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के निवासियों को अपनी मूलभूत सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए भी लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। श्री राधा स्काई गार्डन के निवासियों ने चिलचिलाती धूप में बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोला और जोरदार प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं सोसायटी के लोगों ने अपने फ्लैटों की बालकनियों में बैनर भी लगाए, जिस पर उन्होंने अपनी प्रमुख मांगों को रखा।

 

बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे सोसायटी के निवासियों का कहना है कि 10 साल पहले यह सोसायटी बनी, इसके बाद भी सोसायटी में फायर फाइटिंग इक्विपमेंट्स नहीं लगे हैं। पूरे बेसमेंट में सीपेज और लीकेज हो रहा है। जिससे सोसायटी के टावर कमजोर होते जा रह हैं। स्विमिंग पूल में भरा पानी लोगों को बीमार कर रहा है। न ही क्लब हाउस बनाया गया है और हाउसिंग स्टाफ भी कम कर दिया गया है। जिससे यहां के निवासियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

सोसायटी में 300 परिवार बुजुर्ग महिला और बच्चे रहते हैं। बिल्डर ने बिजली और पावर बैकअप देने के लिए डीजल जनरेटर तो लगाया है। लेकिन, वह पावर बैकअप नहीं दे पा रहा है। जिससे बिजली बार-बार ट्रिप होती है और सोसायटी अंधकार में डूब जाती है। यहां न तो घरों में बिजली जलती है और ना ही लिफ्ट चल पाती है। उन्हें बिजली का बैकअप मिलना चाहिए, लीकेज और सीपेज की समस्या का तुरंत समाधान होना चाहिए। बिल्डिंग में फायर फाइटिंग के इक्विपमेंट लगने चाहिए। पानी की बर्बादी रोकने के लिए हर टावर के ओवरहेड टैंक में ऑटो कट सिस्टम लगाया जाए।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    • By TN15
    • June 22, 2026
    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम

    Donald Trump Meloni Row : मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Donald Trump Meloni Row : मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    • By TN15
    • June 22, 2026
    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    • By TN15
    • June 22, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    • By TN15
    • June 22, 2026
    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस