दिल्ली एनसीआर के शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। दो पहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह को दो शातिर बदमाशों को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है, बदमाशों के पास से पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की गई 19 मोटरसाइकिलें, देसी तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किए है। इन बदमाशों ने एनसीआर में दर्जनों वाहन चोरी की वारदातें करनी स्वीकार की है। दोनों बदमाशों के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में 51 मुकदमें दर्ज है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस कर रही है।

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपायुक्त विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सेक्टर-74-75 के एफएनजी रोड के पास से चैकिंग के दौरान दो वाहन चोर अनूप मावी पुत्र जिले सिंह तथा देव कुमार उर्फ देवा पुत्र मोहनलाल को पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बदमाशों के निशानदेही पर पुलिस ने नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 19 मोटरसाइकिलें बरामद की है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने एनसीआर में दर्जनों वाहन चोरी की वारदातें की है। चोरी करने के बाद बदमाश वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। अब पुलिस चोरी के दुपहिया वाहन खरीदने वालों की तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अनूप मावी के खिलाफ दिल्ली एनसीआर के विभिन्न थानों में 42 तथा देव कुमार पर 9 मुकदमें दर्ज है। गिरोह का सरगना अनूप मावी है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप