मुंबई में हुए टोरेस पोंजी स्कैम का बिहार कनेक्शन!

 1000 करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड तौसीफ रियाज

 पटना/मुंबई।

टोरेस पोंजी स्कैम मामले में फरार तौसीफ रियाज को पकड़ लिया गया। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दावा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले तौसीफ ने खुद को व्हिसल ब्लोअर बताया था। उसने मामले में गिरफ्तार एक और शख्स को बचाने की कोशिश की थी। तौसीफ रियाज टोरेस कंपनी का सीईओ भी है और मामला सामने आने के बाद से फरार चल रहा था। तौसीफ रियाज के तार बिहार खासकर भागलपुर और सुल्तानगंज से जुड़े हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने तौसीफ रियाज की गिरफ्तारी के लिए भागलपुर और सुल्तानगंज में छापेमारी की थी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।
टोरेस ज्वेलरी के नाम पर मुंबई, नवी मुंबई, कल्याण क्षेत्र में कार्यालय खोलकर पोंजी योजना के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी की गई है। मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही थी। मुंबई और उसके आसपास के एक लाख से अधिक निवेशकों को टोरेस पोंजी निवेश योजनाओं में इनवेस्टमेंट करने का लालच देकर 1000 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की गई है , जिसमें उन्हें ‘आकर्षक रिटर्न’ का वादा किया गया था।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 1000 करोड़ रुपए के टोरेस पोंजी घोटाले के मुख्य आरोपी तौसिफ रियाज उर्फ जान कार्टर को पकड़ने के लिए भागलपुर और सुल्तानगंज में छापेमारी की थी। तौसीफ ने रिटेल ज्वेलरी में निवेश के नाम पर कैशबैक, हाई बोनस और 600 प्रतिशत तक रिटर्न का झांसा देकर लोगों से ठगी की है। गुरुवार को मुंबई पुलिस की टीम चेतन पचरेवाल के नेतृत्व में भागलपुर पहुंची थी और कई जगहों पर छापेमारी की थी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    देवी कश्यप को श्रद्धांजलि 

    देवी कश्यप को श्रद्धांजलि