रेमो डिसूजा ने चुकाया डांस इंडिया डांस के कंटेस्टेंट का कर्ज, मां चलाती हैं रिक्शा

द न्यूज 15

मुंबई। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपनी मेहनत से अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। रेमो डिसूजा कोरियोग्राफी के साथ ही डायरेक्शन भी कर चुके हैं। रेमो कई डांसिंग शोज भी होस्ट कर चुके हैं और टैंलेंट को हमेशा प्रमोट करते हैं। इस बीच रेमो ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। रेमो डिसूजा ने  डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5 (DID Li’l Master Season 5) के एक कंटेस्टेंट का लोन चुकाया है।
DID Li’l Master 5 को जज कर रहे रेमो : दरअसल इन दिनों रेमो डिसूजा, जी टीवी के डांस शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5 को जज कर रहे हैं। इस शो को रेमो के साथ ही मौनी रॉय और सोनाली बेंद्रे जज कर रहे हैं। शो में छोटे छोटे बच्चे अपने डांस का हुनर दिखाते नजर आते हैं। ऐसे में 8 साल के कंटेस्टेंट हिमांशु के डांस ने सभी जजेस का दिल जीत लिया। वहीं जब परफॉर्मेंस के बाद कंटेस्टेंट से बातचीत हुई तो उनके फाइनेंशियल क्राइसेस की बात सामने आई।
हिमांशु की मां चलाती हैं रिक्शा : रेमो का पता लगा कि हिमांशु दिल्ली का रहने वाला है और जब काफी पहले ही उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद मां ने अपने दोनों बच्चों को अकेले पाला और पैसे कमाने के लिए रिक्शा चलाती हैं। रिक्शा खरीदने के लिए हिमांशु की मां ने लोन लिया। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि फीमेल रिक्शा ड्राइवर होने की वजह से उन्हें कई बार हैरास भी किया जाता है। पूरी बात सुनने के बाद रेमो भावुक हो गए और उन्होंने पूरा लोन भरने का फैसला लिया।

रेमो ने भरा लोन : इस बारे में बात करते हुए रेमो ने कहा, ‘मैं आपकी इस ईएमआई पे करने में मदद करना चाहता हूं। प्लीज मुझे बताइएगा कि कितना लोन अमाउंट बाकी है, मैं भर दूंगा। मैं नहीं चाहता कि आप या हिमांशु किसी भी चीज को लेकर स्ट्रेस लें। आप बच्चों पर फोकस करें और अच्छी जिंदगी जिएं।’ इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर रेमो की खूब वाहवाही हो रही है।

Related Posts

50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

Continue reading
श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं
  • TN15TN15
  • August 22, 2026

‘नीरजा एक नई पहचान’, ‘ज्योति’ और ‘वीरा’ जैसे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद