क्षेत्रीय प्रभारी राहुल कुमार ने 18 जुलाई को नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार गाड़ी को किया रवाना

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 18 जुलाई,शुक्रवार को मोतिहारी आगमन को लेकर नगर निकाय प्रकोष्ठ,भाजपा बेतिया द्वारा मंगलवार को एक विशेष जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत दर्जनों प्रचार वाहनों को भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी राहुल कुमार ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन चंपारण की पावन भूमि के लिए ऐतिहासिक अवसर है।

आम जनता का समर्थन और उत्साह यह दर्शाता है कि देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में हर नागरिक सहभागी है। यह अभियान इसी जनभावना को सशक्त करने का माध्यम है। इन प्रचार वाहनों के माध्यम से आम जन तक कार्यक्रम की सूचना पहुँचाना और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। वहीं नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक केशव राज सिंह ने कहा नगर निकाय प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर और गली-गली जाकर लोगों को आमंत्रण देने का बीड़ा उठाया है।

हम संकल्पित हैं कि गांधी मैदान में ऐतिहासिक जनसैलाब प्रधानमंत्री जी के स्वागत में उमड़े। इस अभियान के शुभारंभ के दौरान प्रमुख रूप से पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, विनोद चौहान, नीरज तिवारी, अनिल सर्राफ, जयप्रकाश कुमार, विजय कुमार, कृष्ण मुरारी, राहुल, लालबाबू कुमार, श्रवण कुमार, अमित मिश्र सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी…

    Continue reading
    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन :  106 युवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने गेट को किया बंद

    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन तेज   बोकारोः…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!