सुशासन को लेकर नीतीश ने साम-दाम-दंड और भेद की अपनाई पुरानी नीती

राम नरेश

पटना। राज्य की राजनीति में एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन की डोर को मजबूत करने में जुट गए हैं। इस प्रयास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाल फीता शाही पर नियंत्रण करने लिए पुराने जमाने में अपनाए जाने वाले काम को शुरू कर दिया है।

राज्य में बढ़ते अपराध और ताश के पत्तों की तरह बिखरते पुल को जबसे विपक्ष के नेताओं ने चुनावी मुद्दा बना डाला है, तभी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परेशानी बढ़ गई है। यही वजह है कि अफसरशाही को फिर से लाइन पर लाने के लिए नीतीश ने ‘उपाय चतुष्ठय’ यानी साम,दाम,दंड और भेद का सहारा लेने लगे हैं।

विपक्ष के हमलावर अंदाज के विरुद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुरातन काल में अपनाए जाने वाले ‘उपाय चतुष्ठय’ का सहारा लिया है। कौटिल्य विश्व के पहले विद्वान थे जिन्होंने उपाय चतुष्ठय यानी साम,दंड और भेद की नीति का इस्तेमाल राज्य को समृद्ध करने में किया। इन दिनों राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कुछ इसी अंदाज में दिखने लगे हैं।

नीतीश कुमार ने इसी कड़ी में पुल गिरने को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी सख्त नजर आए। अधिकारियों से सख्ती से पेश आते ही उन्होंने सीधा निर्देश दिया कि ग्रामीण कार्य विभाग शीघ्र मेंटेनेंस नीति बनाए। पथ निर्माण विभाग ने मेंटेनेंस नीति पहले बना ली है ।

पथ निर्माण के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत,ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को सख्ती से निर्देश देते कहा कि पुलों के रख रखाव के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर सभी पुलों का नियमित निरीक्षण भी सुनिश्चित कराएं।इसके बाद थोड़ा साम भाव में आते कहा कि साथ ही आवागमन को ले कर नए पुल या पथ की जरूरत है तो उसे भी प्राथमिकता के साथ बनाएं।

लगातार पुल गिरने से चिंतित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुल गिरने के भेद जानने को ऑडिट टीम बनाने की घोषणा की है। ताकि पुल के गिरने का कारण जान कर एहतियात बरता जाए और दोषियों को दंडित किया जाए।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भूमि सर्वेक्षण मामले पर चीफ सेक्रेटरी ब्रजेश मल्होत्रा के साथ सख्ती से पेश आए और कहा कि 2025 तक हर हाल में भूमि सर्वेक्षण का कार्य हो जाना चाहिए।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?