रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मनाया 63वां वार्षिक साधारण सभा

रानीगंज(अनूप जोशी)- रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में 63वें वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष रोहित खेतान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के लिए गर्व का विषय है कि संस्था ने इतने वर्षों का सफर सफलतापूर्वक तय किया है।
उन्होंने जानकारी दी कि इस सभा में पिछले वर्ष के ऑडिटेड खातों को पास किया गया, एक नए ऑडिटर की नियुक्ति की गई और पिछले साल के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर 200 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।
रोहित खेतान ने कहा कि चेंबर न सिर्फ एक व्यावसायिक संस्था है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी करती है। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन और व्यापारियों के बीच सेतु का काम करना चेंबर का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में व्यापारियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें सरकार की नीतियां और ऑनलाइन व्यापार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा शामिल हैं। इसके बावजूद,रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों को बदलते परिवेश में ढालने के लिए जागरूक करने का कार्य करता रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि रानीगंज और अन्य पुराने नगरों में जनसंख्या बढ़ने के बावजूद नागरिक सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ है, जिससे समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके बावजूद,चेंबर व्यापारियों से आग्रह करता है कि वे अपने व्यापार को इस तरह से संचालित करें जिससे नागरिकों को कोई कठिनाई न हो।
इसके अलावा,चेंबर की महिला शाखा में 132 महिलाएं शामिल हो चुकी हैं, जो यह दर्शाता है कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। इस अवसर पर चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अरुण भरतीया,सचिव अरुणोमोई कुंडू, मनोज केसरी,महिला शाखा की वाइस प्रेसिडेंट रूबी गढ़वाल और वर्किंग वाइस प्रेसिडेंट बानी खेतान सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल

    JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया