भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर पहुंचे केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा

वैज्ञानिकों ने किया जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन

सुभाषचंद्र कुमार

समस्तीपुर । भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर का अपने गृह जिला समस्तीपुर में गुरुवार को जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ कई वरीय नेता भी शामिल हुए। स्वागत समारोह का आयोजन समस्तीपुर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से किया गया था।

इस अवसर पर घटक दलों के जिला अध्यक्ष द्वारा सामूहिक रूप से भव्य फूल माला के साथ स्वागत किया गया। साथ ही माला, पाग, गमछा और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने की। मंच संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन हम के जिलाध्यक्ष केदारनाथ चौधरी ने किया।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने कहा कि 1952 से लेकर अब तक समाजवादी परिवार से जुड़ा समस्तीपुर का कोई भी लाल आज तक भारत सरकार में मंत्री नहीं बना था। जबकि समाजवादी विचार के लोगों की इस देश में तीन-तीन बार सरकार बनी। 1977 में मोरारजी भाई के नेतृत्व में सरकार बनी। बाद में चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी, 1989 में बीपी सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी, 1990 मे चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी, 1996 में देवगौड़ा जी के नेतृत्व में सरकार बनी। 1997 में इंद्र कुमार गुजराल के नेतृत्व में सरकार बनी। लेकिन समस्तीपुर के किसी लाल को उन सरकारों में कभी मौका नहीं मिला।

इस कार्यक्रम में समस्तीपुर के सांसद शांभवी चौधरी, मंत्री महेश्वर हजारी, पुर्व सांसद अश्वमेघ देवी, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, विरेन्द्र पासवान, विधान पार्षद तरुण चौधरी, पूर्व मंत्री बैधनाथ सहनी, रामश्रय सहनी, पूर्व विधायक शील कुमार राय, मंजू कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, उप महापौर रामबालक पासवान, लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह, रालोमो के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, रामसुमिरन सिंह, अनिल सिंह, डॉ ज्योति निर्मला, सुबोध कुमार सिंह, शकुंतला वर्मा, अनस रिजवान, बब्बन चौधरी, दिनेश सिंह, प्रो तकी अख्तर, उमेश प्रसाद कुशवाहा, प्रभात कुमार ठाकुर, प्रेम दास, सुनील गुप्ता, वीरेंद्र यादव, सुजीत भास्कर पटेल, जय कृष्ण झा, सत्येंद्र सिंह, पलटन राम, दयानंद ठाकुर, मनीष कुमार, धर्मदेव कुशवाहा, रजा अहमद, रामश्रय प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह,
अशोक पटेल, राजीव सिंह, अमित कुमार गुल्लू,
संजीव कुशवाहा, विजय यादव, रंधीर कुमार,
रामनारायण सिंह, महेंद्र प्रसाद महतो, ठाकुर
राजीव सिंह, डॉ समर्पण कुमार, कृष्णदेव राय,
मिथिलेश झा, ललन महतो, शर्वेदु शरण, हरेश सिंह, डॉ अमित कुमार मुन्ना, कृष्णदेव पासवान, बनारसी ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, अशरफी सहनी, छेदी लाल भरतिया, दिलीप राय, संजीत कुशवाहा,
बिरिया देवी, सुमित्रा देवी, अहिल्या देवी, ममता देवी, राजकुमार साह आदि मौजूद थे।

इसके उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री श्री ठाकुर रात्रि विश्राम के लिए डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर कुलपति डा पीएस पांडेय के नेतृत्व में अधिष्ठाता, निदेशक वैज्ञानिक आदि ने जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया।

मौके पर शश्य विज्ञान विभाग के प्राध्यापक सह जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के निदेशक डा रत्नेश कुमार झा एवं पवन कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव