रामदास अठावले ने शशि थरूर की इंग्लिश पर पढ़ी कविता तो लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

 द न्यूज 15 

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के मुखिया रामदास अठावले अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अठावले अपनी कविता के जरिए संसद में भी अपनी बात रख चुके हैं और विपक्ष पर हमला बोलने के लिए भी अठावले अपनी कविता का ही सहारा लेते रहे हैं। इस वक्त रामदास अठावले, शशि थरूर की इंग्लिश में गलती पकड़ने को लेकर सुर्खियों में हैं और अब अपनी कविता के जरिए अठावले ने शशि थरूर पर तंज कसा है।
मीडिया से बात करते हुए रामदास अठावले ने कहा कि जिनकी इंग्लिश मैंने ट्विटर पर देखी उनका नाम है शशि, उनका बयान देखकर मुझे आती है हंसी! अठावले इन दो लाइनों के जरिए कांग्रेस नेता शशि थरूर पर इसलिए तंज कस रहे हैं क्योंकि शशि थरूर ने रामदास अठावले की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले को भी बजट समझ नहीं आया। थरूर के इस ट्वीट में कुछ स्पेलिंग गलत लिखा गया था। इसी पर अठावले ने पलटवार कर दिया। अब अठावले की कविता पर तमाम तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
राहुल मेहरा नाम के यूजर ने अठावले की कविता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अरे भाई, जितना समय उन्होंने (शशि थरूर) स्कूल और यूनिवर्सिटी में गुजारा है, उतना तो आपको राजनीति में आए भी नहीं हुआ होगा। अशोक शेखावत ने लिखा कि जिस थाली में लड्डू, वहां जाकर बैठूं।
आतिश शर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि यह लालू के बाद उनकी जगह संभालेंगे। हवा सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि रामदास आठवले जी इंग्लिश देखी नहीं जाती, पढ़ी और बोली जाती है। देखने के लिए ,प्रकृति ने बहुत कुछ बनाया है। शशि जी, आप आठवले जी को इंग्लिश का थोड़े दिन के लिए ट्यूशन दे दें। ये इंग्लिश को देखते हैं, पढ़ते और बोलते नहीं।
बता दें कि शशि थरूर के ट्वीट में से गलती निकालते हुए केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जवाब देते हुए लिखा था कि शशि थरूर जी, आपके ट्वीट में कई सारी गलतियां है। जैसे Bydgut की जगह Budget और Rely की जगह Reply होगा। अठावले का यह ट्वीट सोशल मीडिया में अब चर्चा का विषय बन गया है।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक