प्रियंका गांधी आज हल्द्वानी में 6000 लोगो की जुटाएंगी भीड़

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। एआईसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी आज कुमाऊं में दो जगह जनसभा करेंगी। सुबह सबसे पहले ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। जबकि दोपहर में हल्द्वानी में आयोजित हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा के संयुक्त कार्यक्रम में भाग लेंगी। प्रियंका की जनसभा के लिए कांग्रेस को 6000 लोगों को लाने की अनुमति मिली है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को प्रियंका गांधी सुबह 11.30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से चलेंगी। 11.45 बजे खटीमा पहुंचकर अटल उत्कृष्ट थारू इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगी। दोपहर 12.45 बजे खटीमा से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगी। करीब 1 बजे हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जनसभा करेंगी। दोपहर 2.35 बजे श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगी। जहां एनआईटी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी।
हल्द्वानी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी दिनभर व्यवस्थाएं बनाने के काम में लगे रहे। कांग्रेस प्रदेश सचिव मयंक भट्ट ने बताया कि निर्वाचन विभाग से 6000 लोगों को जनसभा में ले जाने की अनुमति मिली है। तीनों विधानसभाओं की महिलाओं और युवाओं में प्रियंका की जनसभा को लेकर खासा उत्साह है।
लोगों की संख्या बढ़ने के पूरे अनुमान हैं। जनसभा की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी दीपिका पांडे, मीडिया प्रभारी जरिता लैतफलांग, एआईसीसी के ऑब्जर्वर प्रदीप यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल एमबी ग्राउंड में मौजूद रहे।

Related Posts

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading
योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह