राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

राम कपूर एक बार फिर इंटरनेट की जनता के निशाने पर आ गए हैं। ‘लॉक अप 2’ में साथी कंटेस्‍टेंट पामेला सेरेना के साथ उनकी कुछ झलक‍ियां खूब सर्कुलेट हो रही हैं, ज‍िसे देखकर लोग ब‍िफर गए हैं। इस बीच राम की पत्‍नी गौतमी कपूर ने एक बार फिर पति को सपोर्ट किया है। टीवी और फिल्‍मों के दिग्‍गज एक्‍टर राम कपूर जब से र‍ियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में पहुंचे हैं, वह अपनी हरकतों, बातों और विचारों के कारण दर्शकों के निशाने पर हैं। वह शो के होस्‍ट फराह खान और रितेश देशमुख से उलझ चुके हैं। मेहमान बनकर आईं कंगना रनौत उन्‍हें इसके लिए झ‍िड़क चुकी हैं, वहीं 52 साल के एक्‍टर अपनी पर्सनल लाइफ और शादी से पहले डेटिंग को लेकर खुद को ‘प्‍लेबॉय’ बताकर आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। इस बीच हालिया एिपसोड से राम कपूर और पामेला सेरेना का के कुछ विजुअल्‍स वायरल हो रहे हैं, जिसमें राम की हरकतें लोगों को सही नहीं लग रही हैं।

दिलचस्‍प बात यह है कि तमाम आलोचनाओं के बीच, राम कपूर की पत्‍नी गौतमी कपूर ने एक बार फिर पति का खुलकर सपोर्ट किया है। उन्‍होंने एक्‍ट‍र पति की शो से एक तस्‍वीर शेयर की है और लिखा, ‘राम कपूर हम आपको याद कर रहे हैं।’ इसके साथ गौतमी ने एक रेड हार्ट इमोजी लगाया और लिखा- प्यार और सम्मान।

चूहा देख डर गईं पामेला, रोने लगीं तो राम ने संभाला

 

बहरहाल, शो से राम कपूर और पामेला सेरेना की जो तस्‍वीरें सर्कुलेट हो रही हैं, उसमें वह ‘डरी हुई’ पामेला को पकड़कर उन्‍हें संभालते दिख रहे हैं। दरअसल, पामेला को ऐसा लगा कि उन्‍होंने शो में एक चूहा देख लिया है। वह डर गईं और हैरानी में चीखने लगीं। तस्‍वीरों में राम को उन्‍हें संभालते देखा जा रहा है। वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गले लगाते, पकड़ते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, लोगों को राम कपूर का यह अंदाज पंसद नहीं आया।

 

लोग बोले- ये मौका देखकर चौका मार रहे

 

एक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘पामेला रोने लगी, जब उसे लगा कि उसने चूहे को देखा है। वहीं, राम कपूर के लिए यह एक मौका बन गया। राम कपूर कोई मौका नहीं छोड़ते।’ एक अन्‍य यूजर ने लिखा, ‘राम कपूर लॉक अप हाउस के असली खिलाड़ी हैं। मौके पर चौका मारना राम कपूर को अच्छे से आता है।’ एक तीसरे ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘ये राम कपूर को कोई तो रोक लो।’ इस पर एक चौथे यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘इसे कोई नहीं रोक सकता।’

 

 

राम ने कहा- मैं पहले एक प्‍लेबॉय था

 

इससे पहले ‘लॉक अप 2’ में राम कपूर ने बड़ी बेबाकी से माना कि पत्नी गौतमी कपूर के साथ घर बसाने से पहले वे कई रिश्तों में रह चुके थे। यह बात तब उठी जब साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनसे उनके पुराने रिश्तों के बारे में पूछा। राम ने साफ किया कि शादी के बाद से वे पूरी तरह कमिटेड रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘शादी के बाद एक भी नहीं।’ जब बातचीत शादी से पहले की जिंदगी पर आई, तो उन्होंने कहा, ‘पहले? मैं एक प्लेबॉय था।’

 

 

गौतमी को उनकी सहेली ने राम के लिए किया था आगाह

 

जैसे-जैसे बात आगे बढ़ी श्रेया ने उनसे पूछा कि वे कितने रिश्तों में रहे हैं। राम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘गिन नहीं सकता।’ फिर उन्होंने उस समय का एक किस्सा शेयर किया जब उन्होंने और गौतमी ने शादी करने का फैसला किया था। उस पल को याद करते हुए राम ने कहा, ‘ठीक है, मैं सच बताता हूं। जब सबको पता चला कि गौतमी और राम शादी कर रहे हैं, तो एकता जो मेरी दोस्त है, उसने गौतमी को फोन किया और कहा, ‘तुम क्या कर रही हो? उसके तो इतने सारे अफेयर्स रहे हैं। तुम क्या कर रही हो? एकता को उसकी चिंता थी और मैं मानता हूं कि एकता ने जो किया, वह सही था क्योंकि मैं वैसा ही इंसान था।’

 

गौतमी ने पहले भी किया था राम को सपोर्ट

 

राम कपूर की बेबाकी और आलोचनाओं के बीच कुछ दिन पहले भी गौतमी ने पति का साथ दिया था। इससे पहले, उन्होंने राम के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में ‘ओनली लव’ (सिर्फ प्यार) लिखा था और साथ में हार्ट इमोजी भी बनाए थे।

 

राम कपूर और गौतमी कपूर की शादी और बच्‍चे

 

‘कसम से’ और ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं’ जैसे शोज से पॉपुलैरिटी बटोरने वाले राम कपूर अभी ‘लॉक अप’ में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्‍टेंट्स में से एक हैं। जहां तक गौतमी कपूर की बात है, तो राम से वह पहली बार 2000 में ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर मिली थीं। कई साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 14 फरवरी 2003 को शादी कर ली। अब इस कपल के दो बच्चे हैं – बेटी सिया और बेटा अक्स।

  • Related Posts

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

    सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर…

    Continue reading
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

    मुंबई। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की मेयर रितु…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

    • By TN15
    • July 31, 2026
    बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप

    ‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

    • By TN15
    • July 31, 2026
    ‘आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं…’ यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान

    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

    • By TN15
    • July 31, 2026
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

    वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

    • By TN15
    • July 31, 2026
    वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

    ‘रामायण’ का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल

    • By TN15
    • July 31, 2026
    ‘रामायण’ का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल

    एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, ‘जब विपक्ष में था तो…’

    • By TN15
    • July 31, 2026
    एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, ‘जब विपक्ष में था तो…’