राकेश टिकैत ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी, सरकार के सामने रखी कई मांगें 

पंजाब के राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन  

द न्यूज 15 
नई दिल्ली/चंडीगढ़। पांच राज्यों में चुनाव के बाद अब किसान नेता राकेश टिकैत ने फिर से किसान आंदोलन की चेतावनी मोदी सरकार को दी है। उन्होंने सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी मांगों से अवगत कराया है। दरअसल गत साल खत्म हुए आंदोलन के दौरान टिकैत बड़े किसान नेता के रूप में उभर कर सामने आए थे। किसान आंदोलन की बढ़ती लोकप्रियता और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने नवंबर 2021 में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया था।
शुक्रवार को मोहाली में टिकैत ने करीब 50 फार्म यूनियन और सामाजिक संगठनों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का संघर्ष खत्म नहीं हुआ है और अगर केंद्र को लगता है कि संयुक्त किसान मोर्चा बंट गया है तो वे गलत हैं। राकेश टिकैत ने उनकी मांगें न मानने की स्थिति में फिर से आंदोलन होने की चेतावनी दी है।
दरअसल किसानों ने बीबीएमबी में पंजाब और हरियाणा के सदस्यों के स्थाई प्रतिनिधित्व को खत्म करने का फैसला वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सिलेबस की किताबों में सिख इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई और आशीष मिश्रा और उनके सहयोगियों को सजा देने की मांग की है।
इसके अलावा किसान नेता किसान कैदियों की रिहाई, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए कानून और एमएसपी के तहत सभी फसलों की खरीद की गारंटी की मांग कर रहे हैं। टिकैत और डॉक्टर दर्शन पाल के नेतृत्व में 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित के जरिए राष्ट्रपति कोविंद को मेमोरेंडम सौंपा है।

Related Posts

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से…

Continue reading
स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा