सांसद अब्दुल वहाब ने केरल के लिए मांगा रेलवे जोन 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को आईयूएमएल के एक सांसद ने रेल मंत्री पर निशाना साधा। केरल से आने वाले सांसद अब्दुल वहाब ने उत्तर रेलवे का बजट, दक्षिणी रेलवे के बजट से अधिक बताते हुए केरल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। अब्दुल वहाब रेल बजट पर बहस के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तारीफ पर बिफर पड़े। उन्होंने कहना था कि सदस्य किस आधार पर तारीफ कर रहे हैं पता नहीं, लेकिन उनके राज्य को तो कुछ मिला नहीं है। उन्होंने रेल मंत्री के साथ-साथ अपने सहयोगियों को भी नहीं बख्शा।
सांसद ने कहा कि आज हर कोई रेल मंत्री की प्रशंसा कर रहा है- यहां तक कि ब्रिटास भी। बजट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में दक्षिण के साथ भेदभाव हुआ है और किया जा रहा है। सांसद ने इस दौरान नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका का उदाहरण देते हुए  एक अलग जोन की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हम बहुत सालों से इसकी मांग कर रहे हैं पर हमेशा बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। इसके अलावा सांसद ने अपने राज्य और क्षेत्र में ट्रेनों की समस्या को बताते हुए कुछ गाड़ियों के स्टॉपेज और कुछ नई गाड़ियों की मांग भी की। उनका कहना था कि उनके यहां एक ट्रेन चलती है, जिसका नाम राजरानी है, लेकिन वह कैंसर ट्रेन के नाम से जाना जाता है। क्योंकि उस ट्रेन से कैंसर के मरीज काफी संख्या में जाते हैं, उन्हें त्रिवेंद्रम शहर से सात किलोमीटर पहले उतरना पड़ता है, जिनके साथ अन्याय हो रहा, सात किलोमीटर के लिए ई-रिक्शा वाले 300 – 500 रुपये लेते हैं। ये बहुत ज्यादा है। उनका कहना था कि कई बार इन सभी सुझावों को डीआरएम के जरिए भेजा गया पर कुछ नहीं हुआ।

Related Posts

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

एसकेएम मांग करता है कि चीनी मिल उद्योग…

Continue reading
किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की