Rakesh Tikait- राकेश टिकैत ने फिर दी किसान आंदोलन की चेतावनी,  किसानों से बात करें सरकार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिलें में किसान पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait) पहुँचे। जहां इन्होंने  सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर बातचीत करने से बच रही है। राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) नें इस बार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार किसानों के मुद्दे पर बात नहीं करेगी तो किसान पहले से भी बढ़ा आंदोलन करेंगें।

बागपत में चौगामा क्षेत्र के गांगनौली गांव में किसानों की पंचायत हुई वहां भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों के भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्राली को रोका तो थानों में भूसा भर दिया जाएगा।

   Also Read उर्फी जावेद के अतरंगी कपड़ो के पीछे है इस डिजाइनर का हाथ

दरअसल, इस पंचायत में किसानों से जुड़े नलकूपों पर मीटर लगानें, आवारा पशुओं , पुलिस के भूसे से भरे वाहन रोकने जैसे कई मुद्दे उठाए गए। बागपत जिलें में हुई इस किसान पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी हिस्सा लिया। उन्होंनें कहा कि यदि सरकार किसानों की समस्या का सामाधान नहीं निकालती है तो किसानों द्वारा बड़े आंदोलन (Kisan Andolan) चलाए जाएगें और इसके लिए 29 मई को हरिद्वार में एक बड़ी पचांयत (Rakesh tikait farmers protest) भी आयोजित की जाएगी।

Rakesh Tikait, Kisan Andolan, Rakesh tikait farmers protest, Baghpat news in hindi  
Rakesh tikait farmers protest

 राकेश टिकेत (Rakesh Tikait) ने सरकार को दी चेतावनी 

(Baghpat) बागपत में पंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों पर सरकार का पूरा अत्याचार हो रहा है। सरकार बातचीत करने से बच रही है। और एक तरफा लाठी के ताकत पर सरकार चलाना चाहती है। ऐसा चलने वाला नहीं है। हमनें कहा है कि यदि कोई मुद्दा है तो उस पर सरकार बातचीत करें। उन्होंने कहा कि आप बिजली के मीटर लगा रहे हो,  आपने घोषणा पत्र में कहा है कि किसानों को बिजली फ्री देंगे। फिर इसका पैमाना कौन सा रहेगा, आप हरियाणा की पॉलिसी देंगें, पंजाब की देंगें, उत्तराखंड की देंगें या आप अपनी बनाओगे?

राकेश टिकैत ये भी कहते हैं कि सरकार बिना बातचीत करें माहौल खराब करना चाहती है। सरकार को किसानों के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए और उनके मुद्दों के सुनना चाहिए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो इसका पूर्ण रूप से विरोध (Kisan Andolan) किया जाएगा।

यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

उन्होंने कहा कि “बिना किसी पॉलिसी के नलकूपों पर मीटर लगाऐंगें तो इसका विरोध किया जाएगा। लखनऊ जब भी जाएंगें ट्रैक्टरों से ही जाएंगें। यदि सरकार चाहती है तो हमें गोली मार दें। बिना आंदोलन के सरकारे नहीं चलती हैं।

बागपत में हुई बैठक में राकेश टिकेत (Rakesh Tikait) के साथ ही जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि 29 मई को आयोजित होने वाली महापंचायत में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगें। वहीं गत दिवस गुरुवार को गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह ने भी बैठक कर 29 की महापंचायत में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया था।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    • By TN15
    • March 14, 2026
    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है, ईरान की जवाबी रणनीति है!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है,  ईरान की जवाबी रणनीति है!