मनोज तिवारी के रोड शो में बोले राजनाथ सिंह – भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नई सोच के साथ बढ़ रहा है आगे

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने बुधवार 1 मई को यमुना विहार से उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय तक रोड शो किया और इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारा भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया देख रही है कि भारत अब पहले की तरह नहीं है, अब वह दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। भारत की ताकत का लोहा दुनिया भर में माना जाता है। पहले जब भारत कुछ कहता था तो दुनिया के देश उसे कुछ खास तवज्जो नहीं देते थे, लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस तस्वीर को बदल दिया है। अब दुनिया की नजर इस बात पर रहती है कि भारत क्या कह रहा है। वहीं, मनोज तिवारी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई संसद में आपकी आवाज उठाता है तो वह आपके मनोज तिवारी हैं। वह आपकी बात को मजबूती से संसद के समक्ष उठाते हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी

 

रक्षा मंत्री ने रोड शो के दौरान कहा कि हमारा भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। दुनिया देख रही है कि भारत अब पहले का भारत नहीं रहा है बल्कि भारत अब दुनिया का एक ताकतवर देश बन गया है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा तेजी के साथ बढ़ी है। पहले भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता था तो भारत की बातों को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जाता था। लेकिन भारत आज कुछ भी बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनता है कि आखिर क्या बोल रहा है।

 

मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार मैदान में

 

बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी के सामने इंडिया गठबंधन से कन्हैया कुमार उम्मीदवार हैं। अब हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे कब नामांकन करेंगे। दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। इसके लिए 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हुई है जो कि 6 मई तक किया जा सकेगा।

 

तीसरी बार मैदान में मनोज तिवारी

 

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट परिसीमन के बाद 2008 में वजूद में आई थी। इसके बाद इस सीट पर 2009 में पहली बार लोकसभा का चुनाव हुआ। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश अग्रवाल ने एकतरफा जीत हासिल की थी। हालांकि, 2014 के चुनाव में अग्रवाल तीसरे नंबर पर खिसक गए और बीजेपी के मनोज तिवारी ने पहली बार यहां कमल खिलाया।

इसके बाद 2019 में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शीला दीक्षित को इस सीट से उतारा लेकिन वह भी मनोज तिवारी के सामने नहीं टिक पाईं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा और मनोज तिवारी दूसरी बार सांसद बने। अब तीसरी बार भी बीजेपी ने उन्हें मैदान में उतारा है।

मनोज तिवारी के रोड शो में कई और बड़े नेता, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे. रोड शो की शुरुआत उनके मुख्य चुनाव कार्यालय से की गई, जो अलग-अलग ब्लॉक से होती हुई मौजपुर चौक, 100 फुटा रोड, बाबरपुर, दुर्गापुरी, नाथू कॉलोनी चौक, जीटीबी क्रॉसिंग और नंद नगरी होते हुए डीसी कार्यालय पहुंची, जिसके बाद उन्होंने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला