क्षेत्र में सर्वे के बाद राजा भैया ने बनाई है अपनी पार्टी 

द न्यूज 15  
नई दिल्ली/लखनऊ। राजा भैया के नाम से जाने जाने वाले रघुराज प्रताप सिंह प्रतापगढ़ में कुंडा विधानसभा सीट से विधायक हैं। राजा भैया ने 1993 में अपना पॉलिटिकल डेब्यू किया था। तब से लेकर साल 2018 तक वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ते रहे। निर्दलीय ही वह हर बार अपना चुनाव जीते और कई बार मंत्री भी बने। 30 नवंबर 2018 को राजा भैया ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी बना ली। राजा भैया की पार्टी का नाम जनसत्ता दल लोकतांत्रिक है। 25 साल तक निर्दलीय लड़ने और जीतने के बाद आखिर दल बनाने की क्या जरूरत पड़ी। इस सवाल का राजा भैया ने जवाब दिया है।
एक वेब पोर्टल के साथ इंटरव्यू में राजा भैया से पूछा गया कि क्या उन्हें अपना वर्चस्व कम होता दिखने लगा था, जिस कारण पार्टी बनानी पड़ी। राजा भैया ने बताया कि ऐसा नहीं है कि किसी तरह का वर्चस्व कम हुआ हो। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से समर्थक पार्टी बनाने की बात कर रहे थे।
बकौल राजा भैया उन्होंने एक ऑनलाइन सर्वे करवाया और तीन सवाल पूछे। पहली कि क्या राजा भैया को निर्दलीय ही लड़ते रहना चाहिए, दूसरा – क्या किसी दल में शामिल हो जाना चाहिए और तीसरा- खुद का अपना राजनीतिक दल बनाना चाहिए।
राजा भैया के मुताबिक इस सर्वे में सबसे ज्यादा लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि राजा भैया को अपनी एक अलग पार्टी बना लेनी चहिए।
इस सर्वे के बाद ही जनसत्ता दल् लोकतांत्रिक अस्तित्व में आया। राजा भैया ने इस दल का गठन उसी तारीख (30 नवंबर 2018) को किया जिस दिन उन्होंने खुद राजनीति में कदम रखा था (30 नवंबर 1993)।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक