तेजस्वी सरकार में कराए गए कास्ट सर्वे को राहुल ने बता दिया फेक

 घंटा भर पहले पटना के होटल में तेजस्वी से मुलाकात भी हुई थी

दीपक कुमार तिवारी

पटना। संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को लेकर राहुल गांधी पटना पहुंचे। मौर्या होटल में उनकी बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उनकी मुलाकात हुई। इसके कुछ ही देर बाद राहुल ने नीतीश-तेजस्वी राज में कराए गए कास्ट सर्वे को फेक करार दिया। राहुल गांधी ने नीतीश-तेजस्वी सरकार के दौरान कराए गए जातीय सर्वेक्षण को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि असली सर्वेक्षण वह खुद करवाएंगे। इसके साथ ही मोहन भागवत के ‘सच्ची आजादी’ वाले बयान को उन्होंने संविधान विरोधी बताया। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान दलितों पर अत्याचार और उनकी मुश्किलों के बारे में बात करता है। यह सिर्फ एक किताब नहीं है। यह उनका लोकसभा चुनाव के बाद पहला बिहार दौरा था।
राहुल ने कहा कि हमें सबसे पहले सच्ची स्थिति के बारे में जानना है। इसके लिए जातीय जनगणना जरूरी है। हम इसे छोड़ने वाले नहीं है। ये बिहार वाला जातीय जनगणना नहीं। ये फेक जो जातीय जनगणना इन्होंने किया है, लोगों को बेवकूफ बनाने वाला, ये वाला नहीं। जातीय जनगणना के बाद क्या एक्शन लेंगे, वो सबसे ज्यादा जरूरी है। राहुल गांधी ने जातीय जनगणना को एक्सरे जैसा बताया। उन्होंने कहा कि जैसे किसी को चोट लगती है, डॉक्टर के पास जाता है, डॉक्टर कहता है एक्सरे करना है, इसके बाद वो बताता है कि हाथ टूटा हुआ है। जातीय जनगणना भी एक्सरे और एमआरआई जैसी चीज है। उससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचे। हवाई अड्डे पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और दूसरे नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में भाग लिया। कांग्रेस कार्यालय ‘सदाकत आश्रम’ में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर नए स्टाफ क्वार्टर और सभागार का उद्घाटन भी उन्होंने किया।
राहुल गांधी ने बिहार सरकार द्वारा कराए गए जातीय सर्वेक्षण पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे फेक बताया और कहा कि वे खुद असली सर्वेक्षण करवाएंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘सच्ची आजादी’ वाले बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का सच्ची आजादी वाला बयान संविधान के खिलाफ है। राहुल गांधी ने संविधान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सिर्फ एक पुस्तक नहीं है, यह दलितों के खिलाफ अत्याचारों और उनके समक्ष उत्पन्न कठिनाइयों के बारे में बात करती है।
राहुल गांधी की तेजस्वी यादव से मुलाकात इस दौरे का एक अहम हिस्सा रही। एक होटल में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। होटल में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार और पार्टी के दूसरे नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों पर तेजस्वी यादव गेट की तरफ आए और राहुल गांधी का स्वागत किया। लोकसभा चुनाव के बाद ये राहुल गांधी का पहला बिहार दौरा था। हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी ने सभी का अभिवादन किया।
इस दौरे को लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस, आरजेडी और महागठबंधन के दूसरे दलों के बीच तालमेल बिठाने की कोशिशों के तहत यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राहुल गांधी का यह दौरा बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है। आने वाले दिनों में इसका क्या असर होता है, यह देखना दिलचस्प होगा। बिहार में महागठबंधन की एकजुटता और रणनीति पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है, यह भी देखने वाली बात होगी।

  • Related Posts

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    पार्टी के लोकसभा सांसदों की टूट के बाद…

    Continue reading
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    राजनीति में आए दिन ऐसे बदलाव देखने को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान