भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने अग्नि पीड़ित किशोरी पंडित को दी राहत सामग्री

पश्चिम चम्पारण/बेतिया,बिट्टू कुमार। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बेतिया ने जरुरतमंदों में कंबल वितरण अभियान के तहत शनिवार की अहले सुबह हरिवाटिका, सरिसवा रोड में अखबार बेचने वाले महिला-पुरुष हाॅकरों के बीच कंबल वितरण किया गया। गरीब एवं सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले और अखबार बेचने वाले हाॅकर सालभर गर्मी, जाड़ा व बरसात में सुबह-सुबह हमारे घर अखबार पहुंचाते हैं, देश-दुनिया और स्थानीय खबरों से रू-ब-रू कराते हैं। इनकी जीजीविषा को सलाम है। उक्त बातें जिला सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने हाॅकरों के बीच कंबल वितरण के दौरान कही। संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद, प्रबंध समिति सदस्य अनुज कुमार, आजीवन सदस्य अरुण कुमार बरनवाल व स्वयंसेवक इमरान कुरैशी ने कहा कि इनकी मेहनत हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। बीवी रशीदन, संगीता कुमारी, अर्जुन, शम्भू, बिहारी, मदन, विशाल, दीपक, कन्हैया, नवीन सहित सभी हाॅकरों ने रेड क्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में हिन्दुस्तान के सेल्स प्रतिनिधि कृष्ण चन्द्र द्विवेदी, अभिकर्ता कृष्णा यादव, प्रभात खबर के संदीप सिंह, दैनिक जागरण के मुकेश कुमार, दैनिक भास्कर के अनिल सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं दिन में रेड क्रॉस भवन में चनपटिया प्रखंड के सिरिसिया वृत्ति टोला नई बस्ती के अग्नि पीड़ित किशोरी पंडित को राहत सामग्री के रुप में बर्तन सेट, हाईजीन कीट, तिरपाल, बाल्टी व कंबल प्रदान किया गया। मौके पर चेयरमैन डॉ. सुशील प्रसाद चौधरी, सचिव डॉ. जगमोहन कुमार, प्रबंध समिति सदस्य लालबाबू प्रसाद, सैयद शकील अहमद, रेमी पीटर हेनरी, अनुज कुमार, आजीवन सदस्य आदित्य कुमार, स्वयंसेवक इमरान कुरैशी व राम कुमार, कर्मी मधुरेन्द्र चौबे, अजय राउत आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!