राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ‘दस हजार अमीन की जल्द होगी बहाली : मंत्री

भवेश कुमार

पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य में दस हजार अमीन की जल्द बहाली की जाएगी।बिहार के तेज तर्रार अपर मुख्य सचिव का तबादला राजस्व विभाग में होने के बाद इस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। इसलिए हमने फैसला लिया है कि दो साल से अधिक कोई राजस्व कर्मचारी अगर नगर निकाय या अन्य स्थानों पर जमे हुए हैं तो उसे पंचायत में भेज देना है। उन्होंने कहा कि सभी जिला पदाधिकारी को राजस्व कर्मचारियों का तबादला करने का निर्देश दिया गया है।

डॉ जायसवाल ने आगे कहा कि बिहार में दस हजार अमीन की जल्द बहाली की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई सालों से अमीन की संख्या कम होने के कारण पूरे बिहार में जमीन से जुड़े मामले फंसे हुए हैं। यह एक बड़ी समस्या है। जिसे दूर करने के लिए इसी माह के अंत तक 10 हजार अमीन की बहाली करने की तैयारी है।

राजस्व मंत्री ने बताया कि राजस्व विभाग को पूरी तरह से डिजिटल किया जा रहा है। उन्हीनें कहा कि इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। अगले तीन महीने में लोगों को जमीन से जुड़े किसी कार्य के लिए विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। सारे कार्य घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

वहीं उन्होंने अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मंत्रालय ईमानदारी के साथ कार्य करे, इसकी मैंने शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि विभाग में ईमानदार अधिकारियों की जरूरत है और भ्रष्टाचार मुक्त मंत्रालय हो उसके लिए जैसी टीम चाहिए वो कमी अब दूर हो चुकी है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi